सेल कर्मचारियों को दुर्गापूजा से पहले एक माह के वेतन के बराबर बोनस देने की मांग
बोकारो। भारतीय उद्योग मजदूर संघ ने सेल कर्मचारियों के लिए दुर्गापूजा से पहले एक माह के सकल वेतन के बराबर बोनस की मांग की है। संघ ने पत्र भेजकर वित्तीय वर्ष 2025-26 से नई व्यवस्था लागू करने की अपील की। वर्तमान में कर्मचारियों को 21 हजार से 31,500 रुपये तक का फ्लैट फेस्टिवल एक्सग्रेशिया मिल रहा है।

बोकारो। भारतीय उद्योग मजदूर संघ ने सेल कर्मचारियों के लिए दुर्गापूजा से पहले एक माह के सकल वेतन (बेसिक डीए) के बराबर बोनस भुगतान की मांग की है। संघ के महामंत्री कुमार अमित ने इस संबंध में सेल अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक अशोक पांडा को पत्र भेजकर वित्तीय वर्ष 2025-26 से नई व्यवस्था लागू करने की मांग की।
संघ की बैठक
यह निर्णय बीयूएमएस कार्यालय में वरीय उपाध्यक्ष रामअवतार की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। संघ ने पत्र में कहा है कि वर्तमान में कर्मचारियों को 21 हजार से 31,500 रुपये तक फ्लैट फेस्टिवल एक्सग्रेशिया दिया जा रहा है, जो कई कर्मचारियों के मासिक वेतन के 25 प्रतिशत से भी कम है। इससे कर्मचारियों में असंतोष है।
कॉंट्रैक्ट लेबर के लिए प्रावधान
संघ ने कहा कि कॉन्ट्रैक्ट लेबर (आरए) एक्ट के तहत ठेका कर्मचारियों के लिए वेतन के अनुपात में न्यूनतम 8.33 प्रतिशत बोनस का प्रावधान है। वहीं, संघ ने टाटा स्टील में कर्मचारियों को 3.92 लाख रुपये तक बोनस दिए जाने का उल्लेख करते हुए सेल में भी वेतन आधारित बोनस व्यवस्था की मांग की।
बोनस भुगतान अधिनियम
महामंत्री कुमार अमित ने कहा कि बोनस भुगतान अधिनियम, 1965 की धारा-34 के तहत किसी परंपरा या समझौते से अधिनियम से अधिक लाभ मिलने की स्थिति में उसे लागू किया जा सकता है। उन्होंने वेतन संहिता-2019 का हवाला देते हुए भी बोनस को वेतन के अनुपात में निर्धारित करने की बात कही। संघ ने प्रबंधन से मांग पर शीघ्र कार्रवाई की अपील की है। बैठक में अशोक कुमार, जन्मजय गोस्वामी, चंद्रप्रकाश, लालबाबू, धनराज, गोविन्द रविदास, शैलेश, पवन, राहुल, नरेश, सुजीत, प्रवीण सिंह, अजय, रितेश व अशोक महली समेत अन्य उपस्थित थे।


