एफसीआरए बिल जल्द पास करे केंद्र सरकार : सोमा उरांव

हिन्दुस्तान, रांची
share

कांके के जनजाति सुरक्षा मंच के अध्यक्ष सोमा उरांव ने केंद्र सरकार से एफसीआरए बिल को जल्द पारित कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इसके न होने से अनुसूचित जाति एवं जनजाति बहुल क्षेत्रों में धर्मांतरण बढ़ रहा है। इसके अलावा, उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न से सम्मानित करने की भी मांग की।

एफसीआरए बिल जल्द पास करे केंद्र सरकार : सोमा उरांव

कांके, प्रतिनिधि। जनजाति सुरक्षा मंच के मीडिया प्रभारी सह मुखिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष सोमा उरांव ने प्रेस बयान जारी कर केंद्र सरकार से एफसीआरए बिल को जल्द लोकसभा से पारित कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिल के कानून नहीं बनने के कारण देश के विभिन्न हिस्सों, विशेषकर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति बहुल गांवों में धर्मांतरण और चंगाई सभा की गतिविधियां बढ़ रही हैं। सोमा उरांव ने दावा किया कि आदिवासी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग धर्मांतरण कर ईसाई धर्म अपना रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से इस दिशा में शीघ्र प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि एफसीआरए बिल को जल्द सदन में लाकर पारित किया जाए, ताकि उनके अनुसार आदिवासी क्षेत्रों में धर्मांतरण और अवैध घुसपैठ पर रोक लगाने की दिशा में कार्रवाई हो सके।उन्होंने दूसरी मांग करते हुए वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की। सोमा उरांव ने कहा कि वे ज्ञानेश कुमार के कार्यों का पूर्ण समर्थन करते हैं और उनके अनुसार उनके कार्यकाल में चुनाव प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने की दिशा में काम हुआ है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस संबंध में विचार करने की मांग की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएफसीआरए बिल जल्द पास करे केंद्र सरकार : सोमा उरांव