केमिकल इंजीनियर की हत्या की सीबीआई जांच की मांग

हिन्दुस्तान, बांदा
share

बांदा में शिवहरे सर्ववर्गीय समाज ने ईं. आशीष शिवहरे की अयोध्या में पेपर मिल में संदिग्ध मौत को हत्या बताते हुए न्याय की मांग की है। समाज ने CBI जांच, आरोपितों की गिरफ्तारी, मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी की मांग की। एक सप्ताह बाद भी न्याय न मिलने पर आक्रोश फैला है।

केमिकल इंजीनियर की हत्या की सीबीआई जांच की मांग

बांदा। शिवहरे सर्ववर्गीय समाज ने बिसंडा थाना क्षेत्र निवासी ईं.आशीष शिवहरे पुत्र आनंद शिवहरे की अयोध्या को पेपर मिल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को हत्या बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। समाज के पदाधिकारियों ने पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के नाम एसपी को ज्ञापन सौंपकर चार सूत्रीय मांगें रखीं। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि 26 सितंबर 2026 को आशीष शिवहरे की अयोध्या स्थित यथा पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर के पद पर कार्य करते समय योजनाबद्ध तरीके से षड्यंत्र के तहत हत्या कर दी गई। घटना के करीब एक सप्ताह बाद भी पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलने पर समाज में आक्रोश व्याप्त है।समाज

ने प्रकरण की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराने, हत्या में शामिल आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी, मृतक के आश्रित परिवार को पांच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि घटना को लेकर जनपद के सभी शिवहरे जायसवाल, राय (सर्ववर्गीय) समाज में रोष है। पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन से मांगों पर जल्द कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकेमिकल इंजीनियर की हत्या की सीबीआई जांच की मांग