बहन की मौत के मामले में जेठ नामजद, एसएसपी से जांच की मांग

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

अगौता थाना क्षेत्र के गांव अख्त्यारपुर में एक महिला ने अपनी बहन लोकेश की दहेज हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। उसने आरोप लगाया है कि उसके जेठ को झूठा फंसाया जा रहा है। लोकेश का 23 सितंबर 2026 को आत्महत्या करने का आरोप है। एसएसपी ने मामले की जांच का आश्वासन दिया।

बहन की मौत के मामले में जेठ नामजद, एसएसपी से जांच की मांग

अगौता थाना क्षेत्र के गांव अख्त्यारपुर निवासी महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बहन लोकेश की दहेज हत्या के मामले में दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। महिला ने अपने जेठ को मामले में झूठा फंसाने का आरोप लगाते हुए मुकदमे से उसका नाम हटाने की एसएसपी से गुहार लगाई है। शिकायती पत्र के अनुसार, मुन्द्रेश का विवाह 30 दिसंबर 2020 को थाना औरंगाबाद क्षेत्र के भीकमपुर गांव निवासी रिंकू पुत्र मांगेराम के साथ हुआ था। उसी दिन उसकी बड़ी बहन लोकेश का विवाह जयप्रकाश उर्फ जेपी पुत्र जुगन तथा छोटी बहन कोमल का विवाह कृष्ण पुत्र जुगन निवासी भीकमपुर के साथ हुआ था।

मुन्द्रेश ने बताया कि लोकेश अपने पति रिकू व अन्य ससुरालियों के साथ रह रही थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि 23 सितंबर 2026 को लोकेश ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद लोकेश के पिता महावीर की ओर से थाना औरंगाबाद में एफआईआर दर्ज कराई गई।प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि एफआईआर में बंटी का नाम लोकेश के सगे जेठ के रूप में लिखाया गया है, जबकि बंटी उसका जेठ नहीं है और वह केवल पड़ोसी है। एसएसपी ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबहन की मौत के मामले में जेठ नामजद, एसएसपी से जांच की मांग