भाई की आत्महत्या के मामले में पीड़ित ने एडीजी से लगाई गुहार

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

भाई की आत्महत्या के मामले में पीड़ित ने एडीजी से लगाई गुहार भाई की आत्महत्या के मामले में पीड़ित ने एडीजी से लगाई गुहार भाई की आत्महत्या के मामले में

भाई की आत्महत्या के मामले में पीड़ित ने एडीजी से लगाई गुहार

कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव अलेहदादपुर धोबई के रहने वाले ओमेन्द्र पुत्र राजवीर सिंह ने अपने भाई ज्ञानचंद्र 23 वर्ष की आत्महत्या के मामले में एडीजी बरेली जोन को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने विवेचना पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई और परिवार को धमकियां दी जा रही हैं। शिकायत के समर्थन में एक वीडियो भी उपलब्ध कराया है। ओमेन्द्र ने बताया कि उसकी पत्नी के मायके चले जाने को लेकर गांव के कुछ लोगों ने उसके भाई ज्ञानचंद्र पर शक जताया था। आरोप है कि 20 अगस्त की रात कुछ लोग हथियार लेकर उसके घर पहुंचे और ज्ञानचंद्र को जान से मारने की धमकी दी।

अगले दिन भय के कारण ज्ञानचंद्र ने खेत में बनी झोपड़ी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में 25 अगस्त को मुकदमा दर्ज हुआ था।पीड़ित का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। उसने विवेचक पर रुपये मांगने और एक आरोपी को मामूली धाराओं में कार्रवाई कर छोड़ने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित ने एडीजी से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देशित कर सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभाई की आत्महत्या के मामले में पीड़ित ने एडीजी से लगाई गुहार