डीआरएम से भागलपुर में वंदे भारत का ठहराव समय बढ़ाने की मांग

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

भागलपुर के रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य कुंज बिहारी झुनझुनवाला ने मालदा मंडल के डीआरएम को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि सावन के दौरान हावड़ा-जमालपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का भागलपुर स्टेशन पर ठहराव 10 मिनट बढ़ाया जाए। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए ठहराव अवधि बढ़ाने की आवश्यकता है।

डीआरएम से भागलपुर में वंदे भारत का ठहराव समय बढ़ाने की मांग

भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति, मालदा मंडल के सदस्य कुंज बिहारी झुनझुनवाला ने मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम), मालदा को ज्ञापन सौंपकर सावन के दौरान हावड़ा-जमालपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का भागलपुर स्टेशन पर ठहराव दो मिनट से बढ़ाकर कम से कम 10 मिनट करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सावन में नवगछिया, साहिबगंज, कहलगांव, घोघा, सबौर समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा करते हैं। ऐसे में वर्तमान ठहराव अवधि यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त नहीं है। उन्होंने यात्रियों की उस दौरान बढ़ती संख्या को लेकर ठहराव अवधि बढ़ाने का अनुरोध किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।