टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने सीएम से की 33केवी सब स्टेशन की मांग

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

नई टिहरी। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कोटी कालोनी के टिहरी बांध झील के निकट 33 केवी विद्युत सब स्टेशन की मांग की है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति अस्थिर है और आने वाले समय में पर्यटकों के लिए अवस्थापना विकास के कार्य होने हैं।

टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने सीएम से की 33केवी सब स्टेशन की मांग

नई टिहरी। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कोटी कालोनी के टिहरी बांध झील के निकट 33 केवी विद्युत सब स्टेशन स्वीकृत करने की मांग की है।

विद्युत आपूर्ति की स्थिति

विधायक ने बताया कि वर्तमान में टिहरी बांध की झील परिक्षेत्र में चंबा विद्युत स्टेशन से ही विद्युत आपूर्ति होती है। बताया कि इस क्षेत्र में आपूर्ति अस्थिर और दयनीय बनी हुई है। वर्तमान में टिहरी झील की रिंग रोड़ का कार्य द्रुत गति से चल रहा है। जिससे आने वाले समय में यहां बड़ी संख्या में पर्यटकों के लिए अवस्थापना विकास के कार्य किए जाने हैं।

पर्यटन और विद्युत भार

लोग होटल, रेस्टोरेंट सहित सार्वजनिक उपयोग की अवसंरचना इस क्षेत्र में बनाएंगे। जिससे विद्युत भार में उल्लेखनीय वृद्धि होना निश्चित है। ऐसी स्थिति में यहां पर विद्युत आपूर्ति को निर्बाध और सही किया जाना जरूरी है।

पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम

विधायक ने यह भी बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी का भी इस माह टिहरी झील में आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। सीएम को दिए पत्र में अवगत कराया कि जिला प्रशासन से ऊर्जा निगम को इस क्षेत्र में विद्युत सब स्टेशन के लिए भूमि उपलब्ध करा दी है। लेकिन अभी तक विभाग ने स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है। विधायक ने जनहित में तत्काल इस क्षेत्र में विद्युत सब स्टेशन स्थापित करने की मांग की है। पत्र पर सीएम धामी ने प्रमुख सचिव ऊर्जा को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं。

सामान्य प्रश्न

✦टिहरी विधायक ने किस चीज की मांग की है?−
टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने 33 केवी विद्युत सब स्टेशन की मांग की है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsटिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने सीएम से की 33केवी सब स्टेशन की मांग