महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दहेज हत्या का आरोप
पलवल, अजित कुमार। शहर थाना अंतर्गत एक कॉलोनी में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

पलवल, अजित कुमार। शहर थाना अंतर्गत एक कॉलोनी में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर महिला की हत्या कर दी । पुलिस ने मामले में पति समेत अन्य के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी श्री भगवान के अनुसार, दिल्ली के की रामरॉबिन ने दी शिकायत में कहा है कि 2019 में उसकी बहन नीतू की शादी पलवल के योगेंद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद से उसकी बहन को दहेज के किए प्रताड़ित किया जाने लगा।
योगेंद्र उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। उन्होंने कई बार योगेंद्र को पैसे भी दिए थे। रात को करीब आठ बजे शराब के नशे में योगेंद्र का फोन आया। यह फोन उसकी (रॉबिन) की पत्नी अंजली ने उठाया। फोन उठाने पर योगेंद्र बदतमीजी करने लगा और पीछे से नीतू के रोने की आवाज आ रही थी। इसके बाद अगले दिन योगेंद्र के पिता का फोन आया कि नीतू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद वह अपने परिजनों को लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे। लेकिन योगेंद्र के परिजन वहां नहीं मिले। जिला अस्पताल के कर्मियों ने बताया कि नीतू का शव अस्पताल के शव गृह में रखा हुआ है। शिकायतकर्ता के अनुसार उनकी बहन ने फंदा नहीं लगाई, बल्कि उसकी हत्या की गई है। उसे मारने में पति योगेंद्र, ससुर सुरेन्द्र, देवर मोंटी, ननद बबीता व कविता का हाथ है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


