सड़क के लिए केंद्रीय मंत्री टम्टा से मिले कमस्यारघाटी के लोग
बेरीनाग से चंतोला को जोड़ने वाले दौलीगाड़-चंतोला मोटर मार्ग के लिए केंद्रीय मंत्री को पत्र सौंपा गया है। इसमें कहा गया है कि इससे कपकोट, दौलीगाड़ और चंतोला की जनसंख्या को सड़क सुविधा मिलेगी। प्रस्तावित मार्ग से क्षेत्र के विकास में मदद मिलेगी। ग्रामीणों ने इसकी स्वीकृति हेतु जल्द कार्रवाई की मांग की है।
कांडा। संवाददाता। बेरीनाग से चंतोला को जोड़ने वाले प्रस्तावित दौलीगाड़-चंतोला मोटर मार्ग को पीएमजीएसवाई के तहत स्वीकृति दिलाने की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में क्षेत्र के लोगों ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा को पत्र सौंपकर मोटर मार्ग की स्वीकृति कराने का अनुरोध किया है।
सूचना का विवरण
पत्र में बताया गया है कि बेरीनाग विकासखंड, जिला पिथौरागढ़ की ओर से पीडब्ल्यूडी की दो सड़कों को मिलाकर बेरीनाग से कपकोट, दौलीगाड़-चंतोला होते हुए मोटर मार्ग बनाने के लिए डीपीआर स्वीकृति हेतु भेजी गई है। प्रस्तावित मोटर मार्ग से कपकोट, दौलीगाड़ और चंतोला क्षेत्र की आबादी को सड़क सुविधा से जोड़ने में मदद मिलेगी। क्षेत्र वर्तमान में सड़क मार्ग से जुड़ा नहीं है। ग्रामीणों के आवागमन के साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए इस मोटर मार्ग की स्वीकृति आवश्यक है। पत्र में संबंधित गांवों की आबादी का सर्वेक्षण सुनिश्चित कर प्रस्तावित मोटर मार्ग को स्वीकृति दिलाने का आग्रह किया गया है।
महत्वपूर्ण मार्ग
--------------
बेरीनाग से कपतोला पोस्ताला चंतोला को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग
ग्रामीणों ने कहा कि प्रस्तावित मोटर मार्ग बेरीनाग, और कांडा के चंतोला क्षेत्र को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग साबित हो सकता है। इससे सीमांत क्षेत्र के लोगों को आवागमन की सुविधा मिलने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में विकास गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है। इसमें क्षेत्र की जनता की ओर से केंद्रीय राज्यमंत्री से पीएमजीएसवाई-4 के अंतर्गत मोटर मार्ग को स्वीकृति दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। ज्ञापन सौंपने वालों में क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि हयात डसीला, भगवान मेहरा,दीपक धानिक,पूर्व जिला पंचायत सदस्य नदंन बाफिला मौजूद रहें। यहां सड़क संघर्ष समिति के अध्यक्ष डीआर टम्टा ने सीमांत की जनता की इस मांग को बहुत ही जरुरी व जायज बतलाते हुए इस पर त्वरित समाधान की मांग दोहराई हैं।

