परीक्षा देते चन्नी की तस्वीर पर विवाद, जांच की मांग उठी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

चंडीगढ़ के पूर्व मेयर दावेश मुद्गिल ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की परीक्षा के दौरान तस्वीर सामने आने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई मांगी है। उन्होंने सीसीटीवी जांच की मांग की और कहा कि चन्नी ने परीक्षा नियमों का उल्लंघन किया है, जिससे समाज में नकारात्मक संदेश जाएगा।

परीक्षा देते चन्नी की तस्वीर पर विवाद, जांच की मांग उठी

चंडीगढ़. एजेंसी। चंडीगढ़ के पूर्व मेयर मेयर दावेश मुद्गिल ने परीक्षा देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की तस्वीर सामने आने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चन्नी ने 20 अगस्त को पंजाब विश्वविद्यालय में एमए की परीक्षा दी थी। मुद्गिल ने उपराष्ट्रपति, पंजाब के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विश्वविद्यालय के वाइस-चांसलर को पत्र लिखा। मुद्गिल का कहना है कि चन्नी की परीक्षा को रद्द किया जाए। उनके खिलाफ एक्शन भी लिया जाए क्योंकि उन्होंने परीक्षा के नियमों का उल्लंघन किया है। उनका कहना है कि ऐसी तस्वीरें आखिर कैसे आई हैं, इसका पता लगाना चाहिए। मुद्गिल ने मांग की है कि परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी की जांच की जाए।

इससे पता चलेगा कि चन्नी के पास या फिर किस के पास इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस थी। इसके अलावा उनका यह भी सवाल है कि क्या चन्नी को परीक्षा केंद्र में वीआईपी ट्रीटमेंट मिला था। उन्होंने कहा कि यह मामला परीक्षा नियमों के संभावित उल्लंघन को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।उन्होंने कहा, ‘इससे यह धारणा भी बन सकती है कि कोई प्रभावशाली व्यक्ति बिना किसी सजा के नियमों की अनदेखी कर सकता है। ऐसी धारणा समाज में बहुत नकारात्मक संदेश देगी।’

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपरीक्षा देते चन्नी की तस्वीर पर विवाद, जांच की मांग उठी