टिप्पणी करने वाले नेताओं पर कार्रवाई की मांग
By Newswrap
हिन्दुस्तान, पीलीभीतपीलीभीत में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने जातिसूचक टिप्पणियों के विरोध में डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने समाज के पिछड़े, अति पिछड़े, दलित एवं अति दलित वर्गों के खिलाफ अपमानजनक बयानों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। इस ज्ञापन में पार्टी के कई शीर्ष नेता शामिल थे।

पीलीभीत। पिछड़ा, अति पिछड़ा दलित और अति दलित समाज के खिलाफ जातिसूचक, अपमानजनक एवं आपत्तिपूर्ण टिप्पणी के विरोध में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान समय में समाज के पिछड़े, अति पिछड़े, दलित एवं अति दलित वर्गों के सम्मान, अधिकार एवं सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करने वाले लोगों के खिलाफ कुछ राजनैतिक दल के नेताओं और कार्यकर्ता लगातार जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि कैफ रजा, मंडल अध्यक्ष अवधेश यादव, प्रदेश प्रभारी जुल्फिकार अली, जिलाध्यक्ष राजू वर्मा, सिविल खान समेत अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।


