कोरोना संक्रमित डिलिवरी ब्वॉय की सेहत में सुधार

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी के सर सुंदरलाल अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित डिलिवरी ब्वॉय की स्थिति में सुधार हो रहा है। पिछले एक महीने से बाहर न जाने वाले युवक की पहले कभी कोरोना संक्रमण नहीं हुआ था। उसकी केसेस हिस्ट्री जांची गई, और परिवार के किसी सदस्य में बीमारियों के लक्षण नहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम क्षेत्र में संपर्क करेगी।

कोरोना संक्रमित डिलिवरी ब्वॉय की सेहत में सुधार

वाराणसी। सर सुंदरलाल अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित डिलिवरी ब्वॉय की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। उसकी लगातार निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसकी केस हिस्ट्री जांची। वह पिछले एक महीने से बाहर नहीं गया। कोरोना की पहली, दूसरी और तीसरी लहर में वह संक्रमित नहीं हुआ था। उसने बताया है कि वह पहली बार कोरोना संक्रमित हुआ। परिवार का कोई सदस्य सर्दी-जुकाम और बुखार से पीड़ित नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार को आशापुर जाएगी। क्षेत्र के लोगों से संपर्क करेगी। हालांकि डिलिवरी ब्वॉय की स्थिति सामान्य है। सर सुंदरलाल अस्पताल के एमएस प्रो. केके गुप्त ने कहा कि सीएमओ को संक्रमित मरीज के बारे में सूचना दे दी गई है।

परिवार के लोगों का कांट्रैक्ट ट्रेसिंग की जाएगी। मरीज का ऑक्सीजन सेचुरेशन 98 फीसदी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।