ब्लिंकिट के डिलीवरी बॉय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
नंदनवन कालोनी में डिलीवरी देने से पहले बिगड़ी तबियतब्लिंकिट के डिलीवरी बॉय की संदिग्ध परिस्थिति में मौतब्लिंकिट के डिलीवरी बॉय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

थाना अंतर्गत नंदनवन कॉलोनी, नवादा में ऑनलाइन सामान देने गये डिलीवरी ब्वॉय की डिलीवरी देने वाले घर के बाहर अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव औरंगाबाद स्थित ब्लिंकिट स्टोर में रख मुआवजे की मांग की। इलाका पुलिस ने कंपनी अधिकारियों से वार्ता करा नियमानुसार मुआवजा दिलवाने का आश्वासन देकर शांत कर शव अंतिम संस्कार को भिजवाया। बोहरे वाली गली, औरंगाबाद निवासी हरीश (24) ऑनलाइन सामान डिलीवर कराने वाले कंपनी ब्लिंकिट में डिलीवरी ब्वॉय के रूप में काम करता था। मंगलवार रात करीब आठ बजे हरीश नवादा स्थित नंदनवन कॉलोनी में डिलीवरी देने गया था।
ऑर्डर देने वाले घर के बाहर उसकी तबीयत बिगड़ी और वह गिर गया। इसे देख डिलीवरी लेने वाले ने ब्लिंकिट स्टोर के इंचार्ज को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे स्टोर इंचार्ज ने लोगों के सहयोग से हरीश को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने हरीश का शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव कोऔरंगाबाद तिराहे स्थित ब्लिंकिट स्टोर के अंदर रख कर मुआवजे के साथ ही कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। परिजनों का आरोप था कि हरीश को डिलीवरी पर जाने से पहले स्टोर पर ग्लूकोज पाउडर पिलाया था। आशंका जताई की ग्लूकोज पाउडर एक्सपायरी डेट का था, जिसके चलते हरीश की मौत हुई है। घटना से हरीश के साथियों में शोक व्याप्त है। बुधवार को सभी ने डिलीवरी करने से इनकार कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने मौके पर पहुंच परिजनों की बात सुन ब्लिंकिट के अधिकारियों से वार्ता कर मृतक के परिजनों को यथाशीघ्र मुआवजा दिए जाने की बात की। थाना प्रभारी ने संस्था अधिकारियों द्वारा नियमानुसार मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिला शव को स्टोर से उठवाकर अंतिम संस्कार को भिजवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि मौत के सही कारणों पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट व बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें


