लता गुप्ता बनी दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष
दिल्ली में मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता ने महिला आयोग एवं अल्पसंख्यक आयोग का गठन किया है। लता गुप्ता को महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष निर्मल जैन होगा। आयोगों का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों का संरक्षण और अल्पसंख्यक समुदायों का कल्याण सुनिश्चित करना है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली महिल आयोग एवं अल्पसंख्यक आयोग का किया गठन नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी में ढाई वर्ष बाद दिल्ली महिला आयोग का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लता गुप्ता को दिल्ली महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया है। लता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ दो बार निगम पार्षद रह चुकी हैं। जनवरी 2024 में स्वाति मालिवाल के इस्तीफे के बाद से यह पद खाली था। इसके साथ ही महिला आयोग में सदस्यों की नियुक्ति भी कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग का भी गठन किया है। दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष निर्मल जैन होंगे, वहीं आयोग के सदस्यों में कुलदीप सिंह तथा मोहम्मद हारून को नामित किया गया है。
महिला आयोग का महत्व
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण, उनके सशक्तिकरण तथा अल्पसंख्यक समुदायों का कल्याण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। दिल्ली महिला आयोग तथा दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग का गठन कर दिया गया है। दोनों आयोगों में अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। दिल्ली महिला आयोग की में लता गुप्ता अध्यक्ष जबकि श्याम बाला, मालती वर्मा, लता सोढ़ी, सनरीका शर्मा झा और रेणु भल्ला को सदस्य बनाया गया है।
आयोगों के कार्य और दायित्व
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली महिला आयोग और दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग केवल वैधानिक संस्थाएं नहीं हैं, बल्कि जनविश्वास को सशक्त करने वाले ऐसे महत्वपूर्ण मंच हैं, जो समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों की आवाज़ को मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों आयोगों के अध्यक्ष एवं सदस्य निष्पक्षता, संवेदनशीलता और पूर्ण पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
लता गुप्ता का परिचय
कौन है लता गुप्ता
लता गुप्ता भाजपा की वरिष्ठ महिला नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उनका जन्म मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के एक प्रतिष्ठित अधिवक्ता परिवार में हुआ। वे दिल्ली प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष, दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व महामंत्री, तथा शाहदरा जिला भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुकी हैं। वे 2007 से 2012 तक शकरपुर वार्ड तथा 2012 से 2017 तक पांडव नगर वार्ड से निगम पार्षद रहीं। लता गुप्ता दिल्ली नगर निगम की पहली महिला स्थायी समिति की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।


