शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेल का आरोप

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

दिल्ली की एक युवती ने मेरठ के युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज कराया है। आरोपी ने युवती से शादी के लिए एक वेबसाइट पर संपर्क किया और शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। युवती ने पुलिस से शिकायत की है।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेल का आरोप

एक वेबसाइट के जरिए हुई पहचान के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। दिल्ली निवासी युवती ने मेरठ के युवक के खिलाफ बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। दिल्ली निवासी पीड़िता का आरोप है कि सिविल लाइन सूरजकुंड न्यू हनुमानपुरी निवासी युवक ने शादी के लिए उससे एक वेबसाइट पर संपर्क किया और कई बार मेरठ बुलाया। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि युवक ने आपत्तिजनक वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

19 जून विवाद होने पर युवती ने पुलिस को बुलाया लिया। आरोप है कि युवक ने स्थानीय पार्षद को बुला लिया। उसके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी गई। बुधवार को पीड़िता युवती ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर प्रार्थना पत्र में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ऑफिस में जनसुनवाई कर रहे सीओ ने जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsशादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेल का आरोप