मौसम: राजधानी में आज भी हल्की बारिश की संभावना

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

राजधानी के कई इलाकों में हुई बारिश नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी में

मौसम: राजधानी में आज भी हल्की बारिश की संभावना

राजधानी के कई इलाकों में हुई बारिश नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता

मौसम का पूर्वानुमान

राजधानी में आज भी हल्की बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को दिन भर राजधानी में सामान्य रूप से बादल छाए रहे और राजधानी के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया था। बुधवार को भी राजधानी में हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है।

बारिश की मात्रा

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे अधिक बारिश आया नगर में 17.7 मिमी दर्ज की गई। राजधानी में सुबह कई इलाकों में तेज बारिश हुई जबकि दोपहर बार बारिश की गति राजधानी के विभिन्न हिस्सों में कम हो गई।

तापमान की जानकारी

आया नगर में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.4 डिग्री कम रहा। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

भविष्यवाणी के अनुसार मौसम

राजधानी में दिन के दौरान बारिश भी हुई। आया नगर में सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच 17.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि पालम में 9.6 मिलीमीटर बारिश हुई। सफदरजंग में 0.6 मिलीमीटर और लोदी रोड में 0.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

रिज में बारिश केवल ट्रेस मात्रा में हुई। न्यूनतम तापमान सबसे कम पालम में 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

आने वाले दिनों की स्थिति

राजधानी में अगले सात दिनों तक मौसम में कोई विशेष बदलाव नजर नहीं आएगा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में भी कोई बड़ा अंतर देखने को नहीं मिलेगा। राजधानी के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में सामान्य से कमी दर्ज की गई।

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम था।

सफदरजंग में मंगलवार को 10.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

राजधानी में नमी का स्तर अधिकतम 100 फीसद तथा न्यूनतम स्तर 81 फीसद दर्ज किया गया।

जलवायु की स्थिति

मौसम विभाग ने बुधवार को राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने, हल्की बारिश और 20 से 40 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना व्यक्त की है।

अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

प्रश्न और उत्तर

दिल्ली में मंगलवार को कितनी बारिश हुई?
दिल्ली में मंगलवार को आय नगर में 17.7 मिमी बारिश हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।