ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशDelhi Election Results : किस सीट से कौन, कितने वोटों से जीता, जानें

Delhi Election Results : किस सीट से कौन, कितने वोटों से जीता, जानें

दिल्ली में एक बार फिर अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी वापसी हुई है। 70 विधानसभा सीटों में से 28 पर जीत हासिल की है और 35 पर लीड बरकरार है। वहीं बीजेपी दो सीटों पर चुनाव जीत चुकी है और पांच...

Delhi Election Results : किस सीट से कौन, कितने वोटों से जीता, जानें
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 11 Feb 2020 11:52 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली में एक बार फिर अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी वापसी हुई है। 70 विधानसभा सीटों में से 28 पर जीत हासिल की है और 35 पर लीड बरकरार है। वहीं बीजेपी दो सीटों पर चुनाव जीत चुकी है और पांच सीटों पर आगे चल रही है। जिन सीटों पर परिणाम घोषित हो चुके हैं जानें उस पर कौन कितनी वाटों से चुनाव जीता है।

इन सीटों पर नतीजे घोषित

1- दिल्ली विधानसभा की अंबेडकर नगर (सु) सीट पर आप के अजय दत्त ने भाजपा के खुशीराम चुनार को 28327 मतों से हराया। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

2- दिल्ली विधानसभा की सलीमपुर सीट पर आप के अब्दुल रहमान ने भाजपा के कौशल कुमार मिश्रा को 36920 मतों से हराया। आप ने इस सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

3- दिल्ली विधानसभा की शाहदरा सीट पर विधानसभा अध्यक्ष आप के राम निवास गोयल ने भाजपा के संजय गोयल को 5294 मतों से हराया। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

4- दिल्ली विधानसभा की विश्वास नगर सीट पर भाजपा के ओम प्रकाश शर्मा ने आप के दीपक सिंगला को 16457 मतों से हराया। भाजपा ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

5- दिल्ली विधानसभा की त्रि नगर सीट पर आप की प्रीति तोमर ने भाजपा के तिलक राम गुप्ता को 10710 मतों से हराया। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा

6- दिल्ली विधानसभा की देवली सीट पर आप के प्रकाश जरवाल ने भाजपा के अरविंद कुमार को 4०173 मतों से हराया। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

7- दिल्ली विधानसभा की मंगोलपुरी (सुरक्षित) सीट पर आप की राखी बिड़ला ने भाजपा के करम सिंह कर्मा को 30116 मतों से हराया। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

8- दिल्ली विधानसभा की मोतीनगर सीट पर आप के शिव चरण गोयल ने भाजपा के सुभाष सचदेवा को 14072 मतों से हराया। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।


9- दिल्ली विधानसभा की कृष्णा नगर सीट पर आप के एस के बग्गा ने भाजपा के डॉ अनिल गोयल को 3995 मतों से हराया। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा। पूर्व मंत्री डॉ अशोक कुमार वालिया तीसरे स्थान पर रहे।

10- दिल्ली विधानसभा की घोंडा सीट पर आप के अजय महावर ने भाजपा के श्री दत्त शमार् को 2837० मतों से हराया। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

11- दिल्ली विधानसभा की बल्लीमरान सीट पर आप के इमरान हुसैन ने भाजपा की लता को 36172 मतों से हराया। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

12- दिल्ली विधानसभा की शालीमार बाग सीट पर आप के वंदना कुमारी ने भाजपा की रेखा गुप्ता को 344० मतों से हराया। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

13- दिल्ली विधानसभा की ग्रेटर कैलाश सीट पर आप के सौरभ भारद्वाज ने भाजपा की शिखा राय को 16809 मतों से हराया। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

14- दिल्ली विधानसभा की मुस्तफाबाद सीट पर आप के हाजी युनूस ने भाजपा के जगदीश प्रधान को 20704 मतों से हराया। आप ने यह सीट पर भाजपा से छीनी।

15- दिल्ली विधानसभा की नरेला सीट पर आप के शरदकुमार ने भाजपा के नील दमन खत्री को 17429 मतों से हराया। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

16- दिल्ली विधानसभा की मॉडल टाउन सीट पर आप के अखिलेश पति त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निकटतम सहयोगी रहे भाजपा के कपिल मिश्रा को 11133 मतों से हराया। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

17- दिल्ली विधानसभा की किराड़ी सीट पर आप के रितुरा गोविंद ने भाजपा के अनिल झा को 5664 मतों से हराया। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

18- दिल्ली विधानसभा की संगम विहार सीट पर आप के दिनेश मोहनिया ने जनता दल (यूनाइटेड) के शिव चरण लाल गुप्ता को 42522 मतों से हराया। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

19-आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविन्द केजरीवाल ने भाजपा के सुनील कुमार यादव को हराकर नयी दिल्ली विधानसभा सीट जीत ली है।

20- दिल्ली विधानसभा की त्रिलोकपुरी (सु) सीट पर आप के रोहित कुमार ने भाजपा की किरण को 12486 मतों से हराया। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

21- दिल्ली विधानसभा की हरिनगर सीट पर आप की राजकुमारी ढिल्लन ने भाजपा के तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को 2०131 मतों से हराया। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

22- दिल्ली विधानसभा की वजीरपुर सीट पर आप के राजेश गुप्ता ने भाजपा के डॉ महेन्द्र नागपाल को 1169० मतों से हराया। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

23- दिल्ली विधानसभा की रिठाला सीट पर आप के मोहिन्द्र गोयल ने भाजपा के मनीष चौधरी को 13873 मतों से हराया। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

24- दिल्ली विधानसभा की मादीपुर (सु.) सीट पर आप के गिरीश सोनी ने भाजपा के कैलाश सांकला को 22719 मतों से हराया। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

25- दिल्ली विधानसभा की नांगलोई जट सीट पर आप के रघुविन्द्र शोकीन ने भाजपा की सुमन लता को 11624 मतों से हराया। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

26- दिल्ली विधानसभा की मटिया महल सीट पर आप के शोएब इकबाल ने भाजपा के रविंद्र गुप्ता को 5०241 मतों से हराया। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

27- दिल्ली विधानसभा की कस्तूरबा नगर सीट पर आप के मदन लाल ने भाजपा के रविंद्र चौधरी को 3165 मतों से हराया। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

29- दिल्ली विधानसभा की बादली सीट पर आप के अजेश यादव ने भाजपा के विजय कुमार भगत को 29123 मतों से हराया। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

29- दिल्ली विधानसभा की रोहतास नगर सीट पर भाजपा के जितेन्द्र महाजन ने आप की सरिता सिंह को 13241 मतों से हराया। भाजपा ने यह सीट आप से छीनी।

30- दिल्ली विधानसभा की गोकुलपुर (सु.) सीट पर आप के सुरेंद्र कुमार ने भाजपा के रंजीत सिंह को 19488 मतों से हराया। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

31- दिल्ली विधानसभा की जनकपुरी सीट पर आप के राजेश ऋषि ने भाजपा के आशीष सूद को 14917 मतों से हराया। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

32- दिल्ली विधानसभा की जंगपुरा सीट पर आप के प्रवीण कुमार ने भाजपा के इंप्रीत सिंह बख्शी को 16०63 मतों से हराया। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

33- दिल्ली विधानसभा की मालवीय नगर सीट पर आप के सोमनाथ भारती ने भाजपा के शैलेंद्र सिंह को 18144 मतों से हराया। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

34- दिल्ली विधानसभा की शकूर बस्ती सीट पर आप के सत्येंद्र जैन ने भाजपा के डॉ एस सी भगत को 7592 मतों से हराया। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

35- दिल्ली विधानसभा की आदर्श नगर सीट पर आप के पवन शमार् ने भाजपा के राज कुमार भाटिया को 1589 मतों से हराया। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

36- दिल्ली विधानसभा की सीमापुरी (सु) सीट पर आप के राजेन्द्र पाल गौतम ने लोक जन शक्ति पाटीर् के संत लाल को 561०8 मतों से हराया। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

37- दिल्ली विधानसभा की तिलक नगर सीट पर आप के जरनैल सिंह ने भाजपा के राजीव बब्बर को 28०29 मतों से हराया। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

38- दिल्ली विधानसभा की बिजवासन सीट पर आप के भूपिंदर सिंह जून ने भाजपा के सत प्रकाश राणा को 753 मतों से हराया। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

39- दिल्ली विधानसभा की पालम सीट पर आप की भावना गौड़ ने भाजपा के विजय पंडित को 32847 मतों से हराया। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

40- दिल्ली विधानसभा की कालकाजी सीट पर आप की आतिशी मालेर्ना ने भाजपा के धर्मवीर सिंह को 11393 मतों से हराया। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

41- दिल्ली विधानसभा की रिठाला सीट पर आप के महेंद्र गोयल ने भाजपा के मनीष चौधरी को 13873 मतों से हराया। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

42- दिल्ली विधानसभा की सदर बाजार सीट पर आप के सोम दत्त ने भाजपा के जय प्रकाश को 25644 मतों से हराया। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

43- दिल्ली विधानसभा की तिमारपुर सीट पर आप के दिलीप पांड ने भाजपा के सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू को 24151 मतों से हराया। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

44- दिल्ली विधानसभा की उत्तम नगर सीट पर आप के नरेश बालियान ने भाजपा के कृष्णा गेहलौट को 19759 मतों से हराया। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

45- दिल्ली विधानसभा की विकासपुरी सीट पर आप के महेंद्र यादव ने भाजपा के संजय सिंह को 42०58 मतों से हराया। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

46- दिल्ली विधानसभा की बदरपुर सीट पर भाजपा रामवीर सिंह बिधूड़ी आपके राम सिंह नेताजी को 3719 मतों से हराया। भाजपा ने यह सीट आप से छीनी।

47- दिल्ली विधानसभा की चांदनी चौक सीट पर आप के प्रहलाद सिंह साहनी ने भाजपा के सुमन कुमार गुप्ता को 29584 मतों से हराया। इस सीट से आप की पूर्व विधायक एवं कांग्रेस उम्मीदवार अलका लंबा तीसरे स्थान पर रहीं। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

48- दिल्ली विधानसभा की बुराड़ी सीट पर आप के संजीव झा ने जदयू के शैंलेंद्र कुमार को 87124 मतों से हराया। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

49- दिल्ली विधानसभा की दिल्ली कैंट सीट पर आप के वीरेद्र सिंह कालियान ने भाजपा के मनीष सिंह को 1०59० मतों से हराया। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

50- दिल्ली विधानसभा की गांधी नगर सीट पर भाजपा के अनिल वाजपेयी ने आप के नवीन चौधरी को 6०79 मतों से हराया। भाजपा ने यह सीट आप से छीनी।

51- दिल्ली विधानसभा की करोलबाग सीटपर आप के विशेष रवि भाजपा के योगेंद्र चंदौलिया को 3176० मतों से हराया। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

52- दिल्ली विधानसभा की लक्ष्मी नगर सीट पर भाजपा के अभय वमार् ने आप के नितिन त्यागी को 88० मतों से हराया। भाजपा ने यह सीट आप से छीनी ।

53- दिल्ली विधानसभा की मटियाला सीट पर आप के गुलाब सिंह ने भाजपा के राजेश गेहलौट को 28०75 मतों से हराया। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

54- दिल्ली विधानसभा की नजफगढ़ सीट पर आप के कैलाश गेहलौट ने भाजपा के अजीत सिंह खरखरी को 6231 मतों से हराया। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

55- दिल्ली विधानसभा की नई दिल्ली से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के सुनील कुमार यादव को राज कुमार भाटिया को 21697 मतों से हराया। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

56- दिल्ली विधानसभा की ओखला सीट पर आप के अमानतुल्ला खान ने भाजपा के ब्रह्म सिंह को 71827 मतों से हराया। आप ने सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

56- दिल्ली विधानसभा की बदरपुर  सीट पर भाजपा  के रामवीर सिंह विधूड़ी  ने आप  के राम सिंह नेताजी को 3719 मतों से हराया। भाजपा ने सीट आप से छीनी।

LIVE: रुझानों में फिर दिखा उलटफेर, AAP की सीटें बढ़ीं, BJP लुढ़की

दिल्ली विधानसभा के लिए इस बार कुल 672 उम्मीदवार मैदान में थे जिसमें 593 पुरुष और 79 महिला उम्मीदवार हैं। तेईस विधानसभाओं में एक भी महिला उम्मीदवार नहीं है। इस बार के विधानसभा चुनाव के लिए कुल एक करोड 47 लाख 86 हजार 382 मतदाता थे। इनमें पुरुष मतदाता 81 लाख 50 हजार 236 और महिला 66 लाख 80 हजार 277 थी। पुरुष मतदाताओं में से 62.62 और महिलाओं में से 62.55 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। कुल 62.59 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले गये, जो 2015 में हुए विधानसभा चुनाव के 67.49 प्रतिशत की तुलना में करीब पांच प्रतिशत कम है। हालांकि पिछले वर्ष हुए आम चुनाव की तुलना में करीब दो प्रतिशत अधिक मतदाताओं ने वोट डाले।

मुख्य मुकाबला सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी (आप) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार नई दिल्ली से किस्मत आजमा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी लगातार तीसरी बार पटपड़गज से चुनाव मैदान में हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें