मिशन एडमिशन: स्नातक में 45,316 विद्यार्थियों ने दाखिला पक्का किया
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीनई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक (यूजी) दाखिले के पहले चरण

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक (यूजी) दाखिले के पहले चरण में सोमवार शाम 7 बजे तक 45,316 अभ्यर्थियों ने अपनी सीट स्वीकार कर प्रवेश की पुष्टि कर दी है। यह कुल आवंटित सीटों का 48.71 प्रतिशत है। विश्वविद्यालय ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने सीट स्वीकार कर ली है, उनके लिए प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक है। समय सीमा के भीतर शुल्क जमा नहीं करने पर संबंधित सीट पर दावा समाप्त हो सकता है।


