मिशन एडमिशन: डीयू के दूरस्थ एवं सतत शिक्षा विभाग में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण 14 तक

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं सतत शिक्षा विभाग (डीडीसीई),

मिशन एडमिशन: डीयू के दूरस्थ एवं सतत शिक्षा विभाग में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण 14 तक

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं सतत शिक्षा विभाग (डीडीसीई), जिसे पहले स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) के नाम से जाना जाता था, ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश पंजीकरण शुरू कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी तीन अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।विभाग ने इस चरण में एमए (हिंदी), एमए (इतिहास), एमए (राजनीति विज्ञान), एमए (संस्कृत) और एमकॉम पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए निर्धारित अवधि के भीतर पंजीकरण करना होगा।दिल्ली विश्वविद्यालय का दूरस्थ एवं सतत शिक्षा विभाग उन विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का प्रमुख माध्यम है, जो नियमित कक्षाओं में अध्ययन नहीं कर सकते।

विभाग के माध्यम से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं लचीली अध्ययन व्यवस्था के तहत स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की पढ़ाई करते हैं।विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि तकनीकी समस्याओं या अंतिम समय की भीड़ से बचा जा सके। प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमिशन एडमिशन: डीयू के दूरस्थ एवं सतत शिक्षा विभाग में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण 14 तक