डीयू में खेल कोटे का ट्रायल 29 जुलाई से
डीयू ने स्नातक पाठ्यक्रमों में खेल (स्पोर्ट्स सुपरन्यूमेररी) कोटे के तहत दाखिले के लिए खेल ट्रायल का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। ट्रायल 29 जुला

मिशन एडमिशन: तीन अगस्त तक कई कॉलेज और परिसरों में चलेगी चयन प्रक्रिया
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने स्नातक पाठ्यक्रमों में खेल (स्पोर्ट्स सुपरन्यूमेररी) कोटे के तहत दाखिले के लिए खेल ट्रायल का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। ट्रायल 29 जुलाई से 3 अगस्त 2026 तक विभिन्न कॉलेजों और खेल परिसरों में आयोजित होंगे।
खिलाड़ियों को आवश्यक निर्देश
विश्वविद्यालय ने सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से 30 मिनट पहले रिपोर्ट करने, सीएसएएस (यूजी) 2026 आवेदन पत्र की प्रिंट कॉपी और पहचान पत्र साथ लाने और खेल किट में ही ट्रायल में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। सभी ट्रायल की वीडियोग्राफी होगी।
ट्रायल में देर से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए नियम
डीयू स्पोर्ट्स काउंसिल ने स्पष्ट किया है कि ट्रायल में देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं मिलेगा। यदि प्रतिभागियों की संख्या अधिक हुई तो ट्रायल निर्धारित समय से अधिक भी चल सकते हैं। साथ ही अभिभावकों या संरक्षकों को ट्रायल स्थल के भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
इन दिनों होंगे ट्रायल
29 जुलाई: इस दिन तीरंदाजी (पुरुष एवं महिला) का ट्रायल दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज, द्वारका में होगा। महिला बैडमिंटन, महिला नेटबॉल और पुरुष एवं महिला टेबल टेनिस का ट्रायल डीयू स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के मल्टीपर्पज हॉल में होगा। महिला बास्केटबॉल श्री वेंकटेश्वर कॉलेज, मुक्केबाजी शाहपुर जाट स्थित बॉक्सिंग सेंटर, पुरुष क्रिकेट स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज, महिला फुटबॉल मैत्रेयी कॉलेज, महिला हैंडबॉल जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज, पुरुष हॉकी श्याम लाल कॉलेज, पुरुष एवं महिला स्क्वैश सेंट स्टीफंस कॉलेज तथा पुरुष एवं महिला वेटलिफ्टिंग रामानुजन कॉलेज में होगी।
30 जुलाई: पुरुष एवं महिला एथलेटिक्स का ट्रायल विश्वविद्यालय पोलो ग्राउंड, किंग्सवे कैंप में होगा। पुरुष बैडमिंटन और पुरुष एवं महिला शतरंज का आयोजन डीयू स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा। महिला क्रिकेट गार्गी कॉलेज, पुरुष एवं महिला फेंसिंग दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज, पुरुष फुटबॉल रग्बी स्टेडियम (डीयू), पुरुष कबड्डी आर्यभट्ट कॉलेज, पुरुष खो-खो डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज, पुरुष एवं महिला ताइक्वांडो डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, पुरुष एवं महिला शूटिंग डीयू स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पुरुष एवं महिला टेनिस श्री वेंकटेश्वर कॉलेज तथा पुरुष वॉलीबॉल केशव महाविद्यालय में होगी।
31 जुलाई: इस दिन पुरुष बेसबॉल का ट्रायल विश्वविद्यालय पोलो ग्राउंड में होगा। पुरुष बास्केटबॉल डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज, पुरुष एवं महिला जिम्नास्टिक इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज, पुरुष हैंडबॉल राजधानी कॉलेज, महिला हॉकी श्याम लाल कॉलेज, पुरुष एवं महिला जूडो डीयू स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, महिला कबड्डी श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज फॉर विमेन, महिला खो-खो शहीद राजगुरु कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज फॉर विमेन, महिला सॉफ्टबॉल मैत्रेयी कॉलेज, महिला वॉलीबॉल गर्गी कॉलेज तथा पुरुष एवं महिला कुश्ती वीरेंद्र स्पोर्ट्स एंड एजुकेशन अकादमी, नरेला में होगी।
3 अगस्त: इस दिन पुरुष एवं महिला तैराकी (स्विमिंग) का ट्रायल आईआईटी दिल्ली के स्विमिंग पूल एरीना, हौज खास में आयोजित किया जाएगा।
---------------
खिलाड़ियों को संबंधित खेल के लिए निम्नलिखित उपकरण साथ लाने होंगे—
बैडमिंटन – योनेक्स एएस शटल कॉक
बेसबॉल – क्राउन सुपर प्लस 450सी बॉल
शतरंज – शतरंज बोर्ड और चेस क्लॉक
क्रिकेट – एसजी टूर्नामेंट बॉल
हॉकी – एस्ट्रो टर्फ हॉकी बॉल
सॉफ्टबॉल – चैंपियन सुपर 530सी बॉल
स्क्वैश – डनलप येलो डॉट बॉल
शूटिंग – अपने हथियार, पैलेट, गोला-बारूद और गैस
टेबल टेनिस – टीटीएफआई/आईटीटीएफ अनुमोदित प्लास्टिक बॉल
टेनिस – विल्सन टेनिस बॉल


