मिशन एडमिशन: एसओएल ने यूजी और पीजी दाखिला शुरू किया,ह्वाट्सएप पर मिलेगी हर अपडेट

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दो नए पाठ्यक्रम भी शुरू होंगे, छात्रों की सुविधा के लिए एसओएल ने शुरू मिशन एडमिशन: एसओएल ने यूजी और पीजी दाखिला शुरू किया,ह्वाट्सएप पर मिलेगी हर अपडेट

मिशन एडमिशन:  एसओएल ने यूजी और पीजी दाखिला शुरू किया,ह्वाट्सएप पर मिलेगी हर अपडेट

दो नए पाठ्यक्रम भी शुरू होंगे, छात्रों की सुविधा के लिए एसओएल ने शुरू किया ह्वाट्सएप एपीआई नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता

दाखिले की प्रक्रिया

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग (सीओएल) के अंतर्गत स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) और डिपार्टमेंट ऑफ डिस्टेंस एंड कंटिन्यूइंग एजुकेशन (डीडीसीई) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले मंगलवार से शुरू हो गए। इस बार एसओएल ने दो नए पाठ्यक्रम एमबीए (हेल्थकेयर) और बीएससी कंप्यूटर साइंस भी शुरू किए हैं।

व्हाट्सएप एपीआई का महत्व

दाखिला प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए इस वर्ष प्रवेश पोर्टल में व्हाट्सएप एपीआई का समावेश किया गया है। इसके माध्यम से अभ्यर्थियों को पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी के साथ-साथ प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण अपडेट व्हाट्सएप पर भी मिलेंगे।

एसओएल से प्राप्त जानकारी के अनुसार डीडीसीई के चार प्रमुख पाठ्यक्रमों एमबीए, एम.लिब. साइंस, बी.लिब. साइंस और पीजीडीएडीएलएम में दाखिले 17 जून से पहले ही शुरू हो चुके हैं और इनकी प्रक्रिया जारी है।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एओएल की वेबसाइट https://sol.du.ac.in/ देख सकते हैं। ज्ञात हो कि एसओएल में स्नातक के लिए सीटों का निर्धारण नहीं है। निर्धारित योग्यता पूरी करने वाला छात्र इसके विभिन्न कोर्स में दाखिला ले सकता है।

विदेशी भाषा पाठ्यक्रम

विदेशी भाषा पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश जारी

कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग के ओपन लर्निंग डेवलपमेंट सेंटर (ओएलडीसी) में आठ विदेशी भाषाओं के एक वर्षीय डिप्लोमा और एक वर्षीय प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश जारी हैं। इनमें जर्मन, फ्रेंच, स्पेनिश, इटालियन, पुर्तगाली, चीनी, जापानी और कोरियाई भाषाएं शामिल हैं। इन पाठ्यक्रमों का संचालन डीयू के जर्मेनिक एंड रोमांस स्टडीज विभाग तथा ईस्ट एशियन स्टडीज विभाग के सहयोग से किया जा रहा है।

विश्वविद्यालय ने बताया कि विदेशी भाषा पाठ्यक्रमों को जल्द ही ऑनलाइन माध्यम से भी शुरू किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इनका लाभ उठा सकें।

रूसी भाषा पाठ्यक्रम

रूसी भाषा के नए पाठ्यक्रम भी जल्द

ओएलडीसी जल्द ही डीयू के स्लावोनिक एंड फिनो-उग्रियन स्टडीज विभाग के सहयोग से रूसी भाषा में भी एक वर्षीय डिप्लोमा और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुरू करेगा। ये पाठ्यक्रम कक्षा आधारित (ऑफलाइन) और ऑनलाइन, दोनों माध्यमों में उपलब्ध होंगे।

व्हाट्सएप एपीआई क्या है

क्या है व्हाट्सएप एपीआई

एक ऐसी तकनीक है, जिसके जरिए कोई संस्थान, विश्वविद्यालय, बैंक या कंपनी अपने सिस्टम को सीधे व्हाट्सएप से जोड़ सकती है। इससे वह हजारों लोगों को स्वचालित (ऑटोमेटेड) और सुरक्षित तरीके से संदेश भेज सकती है। एसओएल के संदर्भ में इसका मतलब यह है कि

- दाखिले के समय ओटीपी (ओटीपी) केवल एसएमएस ही नहीं, बल्कि व्हाट्सएप पर भी मिलेगा।

-आवेदन की पुष्टि, फीस जमा होने की सूचना, दस्तावेज सत्यापन और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट भी व्हाट्सएप पर भेजे जा सकेंगे।

-छात्रों को बार-बार पोर्टल देखने की जरूरत कम होगी, क्योंकि जरूरी सूचनाएं सीधे उनके पंजीकृत व्हाट्सएप नंबर पर पहुंच जाएंगी।

-यदि एसएमएस देर से पहुंचे या न मिले, तो व्हाट्सएप के जरिए सूचना मिलना आसान होगा।

-व्हाट्सएप एपीआई कोई अलग ऐप नहीं है, बल्कि एक तकनीकी व्यवस्था है जो किसी संस्था के प्रवेश पोर्टल या सॉफ्टवेयर को व्हाट्सएप से जोड़ती है, ताकि छात्रों तक आधिकारिक संदेश सुरक्षित और तुरंत पहुंचाए जा सकें।

संबंधित प्रश्न

दिल्ली विश्वविद्यालय में कौन से नए पाठ्यक्रम शुरू हुए हैं?
दिल्ली विश्वविद्यालय ने एमबीए (हेल्थकेयर) और बीएससी कंप्यूटर साइंस के नए पाठ्यक्रम शुरू किए हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।