राहत: 28 क्रेडिट पूरे नहीं फिर भी अगले वर्ष में प्रमोट करेगा डीयू

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली विश्वविद्यालय ने 2025-26 बैच के छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोशन के लिए 28 क्रेडिट की अनिवार्यता से एक बार की छूट दी है। यह निर्णय राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत किया गया है। यह राहत केवल इसी बैच के लिए है, अन्य बैचों पर पुराने नियम लागू रहेंगे।

राहत: 28 क्रेडिट पूरे नहीं फिर भी अगले वर्ष में प्रमोट करेगा डीयू

डीयू ने 2025-26 बैच के छात्रों को 28 क्रेडिट की अनिवार्यता से दी एकमुश्त छूट -अगली कक्षा में प्रमोशन के लिए क्रेडिट की शर्त में बदलाव, अन्य नियम यथावत

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता

दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोशन के लिए निर्धारित न्यूनतम क्रेडिट की अनिवार्यता से एक बार के लिए छूट दे दी है। परीक्षा नियंत्रक की ओर से एक अक्टूबर को जारी अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत यूजीसीएफ-2022 में पढ़ रहे इस बैच के वे विद्यार्थी, जिन्होंने प्रथम वर्ष में 28 क्रेडिट नहीं पूरा किया है उनको भी अगले वर्ष के लिए प्रमोट कर दिया जाएगा।

पूर्व अधिसूचनाओं के अनुसार बदलाव

विश्वविद्यालय की पूर्व अधिसूचनाओं के अनुसार विद्यार्थियों को अगले वर्ष में जाने के लिए निर्धारित 44 क्रेडिट में से कम से कम 28 क्रेडिट हासिल करना जरूरी था। अब 2025-26 बैच के लिए इस शर्त से एकमुश्त छूट दी गई है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह राहत केवल इसी बैच के लिए है। आगामी बैचों पर पहले से निर्धारित नियम लागू रहेंगे।

अधिसूचना में अन्य आवश्यक विवरण

अधिसूचना में कहा गया है कि 21 जुलाई 2025 और दो सितंबर 2025 को जारी पूर्व आदेशों में आंशिक संशोधन किया गया है। इसके अलावा उन अधिसूचनाओं में निर्धारित अन्य सभी नियम और शर्तें यथावत रहेंगी। यह निर्णय कार्यकारी परिषद के 27 जुलाई 2024 के प्रस्ताव के संदर्भ में सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद लिया गया है।

आदेश की प्रतियां विश्वविद्यालय के सभी संकायों के डीन, केंद्रों के निदेशकों, विभागाध्यक्षों, कॉलेज प्राचार्यों और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई हैं।

अकादमिक जगत की प्रतिक्रियाएँ

वहीं, विश्वविद्यालय के इस फैसले पर अकादमिक जगत में परीक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता और नियमों की स्थिरता को लेकर सवाल भी उठाए जा रहे हैं। कुछ शिक्षकों का कहना है कि किसी विशेष बैच के लिए प्रमोशन मानदंड में बदलाव करने के पीछे परिस्थितियों और इसके आधार को स्पष्ट किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि यदि बड़ी संख्या में विद्यार्थी निर्धारित क्रेडिट हासिल नहीं कर सके हैं तो इसके कारणों और विश्वविद्यालय की ओर से किए गए आकलन को सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

हालांकि, विश्वविद्यालय की अधिसूचना में इस एकमुश्त छूट के लिए किसी विशेष कठिनाई, विद्यार्थियों की संख्या या किसी विशेष मामले का उल्लेख नहीं किया गया है।

सामान्य प्रश्न

✦2025-26 बैच को कितने क्रेडिट की छूट मिली है?−
2025-26 बैच के छात्रों को 28 क्रेडिट की अनिवार्यता से एक बार के लिए छूट दी गई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराहत: 28 क्रेडिट पूरे नहीं फिर भी अगले वर्ष में प्रमोट करेगा डीयू