मिशन एडमिशन: पिछले साल के सीयूईटी का अंक इस साल दाखिला में मान्य नहीं

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय में सीयूईटी प्रवेश परीक्षा के बाद कॉमन

मिशन एडमिशन: पिछले साल के सीयूईटी का अंक इस साल दाखिला में मान्य नहीं

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय में सीयूईटी प्रवेश परीक्षा के बाद कॉमन सीट अलोकेशन सिस्टम के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हालांकि कई बुनियादी सवाल हैं जिसके जवाब छात्र चाहते हैं। कई बार छात्र आवेदन से लेकर अन्य प्रक्रिया में छोटी छोटी गलतियां करते हैं।

प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित जानकारी

अधिकांश छात्रों को यह नहीं पता है कि 12वीं में जिन विषयों की उन्होंने पढ़ाई की थी उसी विषय में स्नातक में छात्रों को दाखिला मिलेगा। कुछ विषय ऐसे हैं जिनके लिए 12वीं में पढ़े विषयों के पाठ्यक्रम से मिलते जुलते विषयों में दाखिला दिया जाता है। हालांकि वह उस विषय में सीयूईटी दिए हों। इसकी पूरी जानकारी डीयू ने अपने इंफार्मेशन बुलेटिन में जारी किया है। इसी तरह दाखिला से जुड़े कुछ सवाल और उसके जवाब इस प्रकार हैं---

प्रवेश से जुड़े सवालों के जवाब

सवाल : डीयू में दाखिले की पूरी जानकारी कहां मिलेगी?

जवाब: दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक प्रवेश से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारी प्रवेश शाखा की वेबसाइट admission.uod.ac.in पर उपलब्ध है। इसी वेबसाइट पर सूचना पुस्तिका (इंफार्मेशन बुलेटिन), पाठ्यक्रमों की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां, आरक्षण नियम और सीएसएएस (सीएसएएस) से जुड़ी जानकारी दी गई है। सीएसएएस पोर्टल पर आवेदन करने से पहले सूचना पुस्तिका अवश्य पढ़ें।

सवाल : मैंने इस साल सीयूईटी की प्रवेश परीक्षा नहीं दी थी क्या मैं क्या मुझे पिछले साल के सीयूईटी के अंकों के आधार पर मनचाहे विषय में दाखिला मिल सकता है?

जवाब: नहीं। दिल्ली विश्वविद्यालय के नियमित स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीयूईटी (यूजी)-2026 देना अनिवार्य है। पिछले साल के अंक इसके लिए कारगर नहीं हैं।

सवाल : अगर 12वीं में गणित नहीं था तो क्या गणित वाले पाठ्यक्रम में प्रवेश मिल सकता है?

जवाब: नहीं। जिन पाठ्यक्रमों में गणित अनिवार्य है, वहां केवल सीयूईटी में गणित की परीक्षा उत्तीर्ण करना ही पर्याप्त नहीं होगा। अभ्यर्थी ने 12वीं में भी गणित पढ़ा और पास किया होना चाहिए।

सवाल : क्या किसी भी संकाय का छात्र दूसरे संकाय के पाठ्यक्रम में आवेदन कर सकता है?

जवाब: हां। यदि आपने 12वीं विज्ञान, वाणिज्य या कला किसी भी संकाय से की है तो दूसरे संकाय के कई पाठ्यक्रमों में आवेदन कर सकते हैं। लेकिन संबंधित पाठ्यक्रम की पात्रता पूरी करना जरूरी होगा।

सवाल : अगर मैंने 12वीं में कम अंक प्राप्त किए हैं लेकिन सीयूईटी में अच्छे अंक आए हैं तो क्या प्रवेश मिल सकता है?

जवाब: हां। डीयू में प्रवेश के लिए मुख्य आधार सीयूईटी का स्कोर है। 12वीं के अंक केवल न्यूनतम पात्रता जांचने के लिए हैं।

सवाल : क्या 12वीं के अंकों का प्रवेश में कोई वेटेज मिलता है?

जवाब: सामान्य परिस्थितियों में नहीं। डीयू में मेरिट सीयूईटी स्कोर के आधार पर बनेगी। केवल दो अभ्यर्थियों के समान अंक होने पर 12वीं के अंक टाई-ब्रेक के लिए उपयोग किए जाएंगे।

सवाल : अगर सीयूईटी फॉर्म भरते समय डीयू नहीं चुना था तो क्या अब प्रवेश मिल सकता है?

जवाब: हां। यदि आपने सीयूटी परीक्षा दी है तो बाद में डीयू का सीएसएएस फॉर्म भरकर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

सवाल : कॉलेजों का आवंटन कैसे होगा?

जवाब:सीएसएएस पोर्टल पर भरी गई आपकी पाठ्यक्रम और कॉलेज प्राथमिकताओं तथा मेरिट के आधार पर सीट आवंटित की जाएगी।

सवाल : बीकॉम (ऑनर्स) में दाखिला के लिए गणित और अकाउंटेंसी दोनों जरूरी हैं?

जवाब: नहीं। अभ्यर्थी निर्धारित विषय संयोजन के अनुसार गणित या अकाउंटेंसी में से किसी एक विषय के साथ पात्रता पूरी कर सकते हैं। विस्तृत विषय संयोजन सूचना पुस्तिका में दिया गया है।

सवाल : एक विषय दूसरे बोर्ड, जैसे एनआईओएस, से पास किया है। क्या वह मान्य होगा?

जवाब: न्यूनतम पात्रता एक ही बोर्ड की अंकतालिका से तय होगी। हालांकि, विषय-विशिष्ट पात्रता जांचने के लिए आवश्यकता पड़ने पर एक से अधिक मान्यता प्राप्त बोर्ड की अंकतालिका पर विचार किया जा सकता है।

सवाल : ओबीसी-एनसीएल, ईडब्ल्यूएस और अन्य आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

जवाब: आरक्षित श्रेणी के सभी अभ्यर्थियों को सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी वैध प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। विशेष रूप से ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) अभ्यर्थियों का प्रमाणपत्र केंद्र सरकार के नियमों के अनुरूप और निर्धारित अवधि के भीतर जारी होना चाहिए। अधूरे या अमान्य प्रमाणपत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

सामान्य प्रश्न

डीयू में दाखिले की पूरी जानकारी कहां मिलेगी?
दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक प्रवेश से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारी प्रवेश शाखा की वेबसाइट admission.uod.ac.in पर उपलब्ध है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।