दाखिला की दौड़:डीयू से बीटेक अब 18 तक आवेदन
24 जून को जारी होगी पहले चरण की सीट आवंटन सूची नई दिल्ली। प्रमुख

24 जून को जारी होगी पहले चरण की सीट आवंटन सूची नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता
दाखिले की प्रक्रिया की संशोधन
दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीटेक पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। विश्वविद्यालय ने बीटेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग तथा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 18 जून 2026 शाम 4:59 बजे तक कर दी है।
आवेदन सुधार की प्रक्रिया
विश्वविद्यालय की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें अपने आवेदन में सुधार का एक और अवसर मिलेगा। सुधार विंंडो 19 जून सुबह 10 बजे से 20 जून शाम 4:59 बजे तक खुली रहेगी।
सीट आवंटन प्रक्रिया
दाखिले के पहले चरण की सीट आवंटन सूची 24 जून को जारी की जाएगी। सीट आवंटित होने वाले अभ्यर्थी 24 जून से 29 जून तक अपनी सीट स्वीकार कर सकेंगे। इसके बाद अभ्यर्थियों द्वारा जमा किए गए दस्तावेजों और आवेदन का सत्यापन 30 जून तक किया जाएगा। प्राथमिक चरण में चयनित अभ्यर्थियों के लिए शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 1 जुलाई निर्धारित की गई है।
दूसरे चरण की प्रक्रिया
वहीं, दूसरे चरण की सीट आवंटन सूची 3 जुलाई को जारी होगी। इस चरण में सीट पाने वाले छात्र 8 जुलाई तक सीट स्वीकार कर सकेंगे, जबकि आवेदन सत्यापन की प्रक्रिया 9 जुलाई तक चलेगी। दूसरे चरण के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2026 रखी गई है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


