मिशन एडमिशन: डीयू में खेल कोटा ट्रायल का कार्यक्रम जारी, 29 जुलाई से शुरू होगी चयन प्रक्रिया

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने स्नातक पाठ्यक्रमों में खेल (स्पोर्ट्स

मिशन एडमिशन: डीयू में खेल कोटा ट्रायल का कार्यक्रम जारी, 29 जुलाई से शुरू होगी चयन प्रक्रिया

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने स्नातक पाठ्यक्रमों में खेल (स्पोर्ट्स सुपरन्यूमेररी) कोटा के तहत दाखिले के लिए खेल ट्रायल का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। ट्रायल 29 जुलाई से 3 अगस्त 2026 तक विभिन्न कॉलेजों और खेल परिसरों में आयोजित होंगे। विश्वविद्यालय ने सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से 30 मिनट पहले रिपोर्ट करने, सीएसएएस (यूजी) 2026 आवेदन पत्र की प्रिंट कॉपी और पहचान पत्र साथ लाने तथा खेल किट में ही ट्रायल में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। डीयू द्वारा आयोजित सभी ट्रायल की वीडियोग्राफी होगी。

ट्रायल में देरी और अन्य निर्देश

डीयू स्पोर्ट्स काउंसिल ने स्पष्ट किया है कि ट्रायल में देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं मिलेगा। यदि प्रतिभागियों की संख्या अधिक हुई तो ट्रायल निर्धारित समय से अधिक भी चल सकते हैं। साथ ही अभिभावकों या संरक्षकों को ट्रायल स्थल के भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। उम्मीदवारों को पूरे दिन ट्रायल चलने की संभावना को देखते हुए उसी अनुसार तैयारी करके आने की सलाह दी गई है।

खेल उपकरण लाने के निर्देश

दिल्ली विश्वविद्यालय ने इन खेलों के ट्रायल में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे संबंधित खेल का निर्धारित उपकरण स्वयं साथ लेकर आएं। इससे ट्रायल के दौरान किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी।

इन दिनों में होंगे ट्रायल

29 जुलाई: इस दिन तीरंदाजी (पुरुष एवं महिला) का ट्रायल दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज, द्वारका में होगा। महिला बैडमिंटन, महिला नेटबॉल और पुरुष एवं महिला टेबल टेनिस का ट्रायल डीयू स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के मल्टीपर्पज हॉल में होगा। महिला बास्केटबॉल श्री वेंकटेश्वर कॉलेज, मुक्केबाजी शाहपुर जाट स्थित बॉक्सिंग सेंटर, पुरुष क्रिकेट स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज, महिला फुटबॉल मैत्रेयी कॉलेज, महिला हैंडबॉल जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज, पुरुष हॉकी श्याम लाल कॉलेज, पुरुष एवं महिला स्क्वैश सेंट स्टीफंस कॉलेज तथा पुरुष एवं महिला वेटलिफ्टिंग रामानुजन कॉलेज में होगी।

30 जुलाई: इस दिन पुरुष एवं महिला एथलेटिक्स का ट्रायल विश्वविद्यालय पोलो ग्राउंड, किंग्सवे कैंप में होगा। पुरुष बैडमिंटन और पुरुष एवं महिला शतरंज का आयोजन डीयू स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा। महिला क्रिकेट गर्गी कॉलेज, पुरुष एवं महिला फेंसिंग दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज, पुरुष फुटबॉल रग्बी स्टेडियम (डीयू), पुरुष कबड्डी आर्यभट्ट कॉलेज, पुरुष खो-खो डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज, पुरुष एवं महिला ताइक्वांडो डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, पुरुष एवं महिला शूटिंग डीयू स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पुरुष एवं महिला टेनिस श्री वेंकटेश्वर कॉलेज तथा पुरुष वॉलीबॉल केशव महाविद्यालय में होगी।

31 जुलाई: इस दिन पुरुष बेसबॉल का ट्रायल विश्वविद्यालय पोलो ग्राउंड में होगा। पुरुष बास्केटबॉल डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज, पुरुष एवं महिला जिम्नास्टिक इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज, पुरुष हैंडबॉल राजधानी कॉलेज, महिला हॉकी श्याम लाल कॉलेज, पुरुष एवं महिला जूडो डीयू स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, महिला कबड्डी श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज फॉर विमेन, महिला खो-खो शहीद राजगुरु कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज फॉर विमेन, महिला सॉफ्टबॉल मैत्रेयी कॉलेज, महिला वॉलीबॉल गर्गी कॉलेज तथा पुरुष एवं महिला कुश्ती वीरेंद्र स्पोर्ट्स एंड एजुकेशन अकादमी, नरेला में होगी।

3 अगस्त: इस दिन पुरुष एवं महिला तैराकी (स्विमिंग) का ट्रायल आईआईटी दिल्ली के स्विमिंग पूल एरीना, हौज खास में आयोजित किया जाएगा।

खिलाड़ियों के लिए आवश्यक उपकरण

---------------

खिलाड़ियों को संबंधित खेल के लिए निम्नलिखित उपकरण साथ लाने होंगे—

बैडमिंटन – योनेक्स एएस शटल कॉक

बेसबॉल – क्राउन सुपर प्लस 450सी बॉल

शतरंज – शतरंज बोर्ड और चेस क्लॉक

क्रिकेट – एसजी टूर्नामेंट बॉल

हॉकी – एस्ट्रो टर्फ हॉकी बॉल

सॉफ्टबॉल – चैंपियन सुपर 530सी बॉल

स्क्वैश – डनलप येलो डॉट बॉल

शूटिंग – अपने हथियार, पैलेट, गोला-बारूद और गैस

टेबल टेनिस – टीटीएफआई/आईटीटीएफ अनुमोदित प्लास्टिक बॉल

टेनिस – विल्सन टेनिस बॉल

सामान्य प्रश्न

✦दिल्ली विश्वविद्यालय में खेल ट्रायल कब होंगे?−
खेल ट्रायल 29 जुलाई से 3 अगस्त 2026 तक होंगे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsमिशन एडमिशन: डीयू में खेल कोटा ट्रायल का कार्यक्रम जारी, 29 जुलाई से शुरू होगी चयन प्रक्रिया