मिशन एडमिशन: बीपीएड और एमपीएड मिड एंट्री के लिए आवेदन 5 तक

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीपीएड

मिशन एडमिशन: बीपीएड और एमपीएड मिड एंट्री के लिए आवेदन 5 तक

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीपीएड (बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन) और एमपीएड (मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीट आवंटन की जानकारी जारी कर दी है। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अपने प्रवेश पोर्टल पर लॉगिन कर सीट आवंटन की स्थिति देखें और निर्धारित समय के भीतर सीट स्वीकार करें। मिड एंट्री के लिए 5 जुलाई तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

सीट स्वीकार करने की प्रक्रिया

विश्वविद्यालय के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों को 9 जुलाई से 11 जुलाई रात 11:59 बजे तक पोर्टल पर अपनी सीट स्वीकार करनी होगी। इसके बाद संबंधित विभाग, केंद्र और कॉलेज 11 जुलाई तक ऑनलाइन सत्यापन एवं अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी करेंगे। अभ्यर्थियों को प्रवेश शुल्क 13 जुलाई रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन जमा करना होगा।

प्रदर्शन-आधारित प्रवेश प्रक्रिया

विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि बीपीएड और एमपीएड में प्रवेश प्रदर्शन-आधारित (परफॉर्मेंस आधारित) प्रक्रिया के तहत होगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश से जुड़ी सभी सूचनाओं, शुल्क संरचना और अन्य अद्यतनों के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल तथा शारीरिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहने की सलाह दी गई है।

मिड-एंट्री और पंजीकरण

मिड-एंट्री और पंजीकरण में सुधार का अवसर 5 जुलाई तक दिया गया है।

तीसरे चरण की सीट आवंटन सूची

तीसरे चरण की सीट आवंटन सूची तथा प्रदर्शन-आधारित पाठ्यक्रमों की पहली सूची 9 जुलाई को जारी होगी, जबकि सीडब्ल्यू, खेल और वार्ड कोटा की सूची 10 जुलाई को घोषित की जाएगी।

सामान्य प्रश्न

बीपीएड और एमपीएड में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि क्या है?
मिड एंट्री के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 जुलाई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।