विशेषज्ञ की राय: दिल्ली जाम के समाधान के लिए समग्र नीति बनानी जरूरी
नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली बेहतर यातायात परिचालन और जाम की समस्या के

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली बेहतर यातायात परिचालन और जाम की समस्या के समाधान को लेकर दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय मेंट्रैफिक एंड ट्रांसपोर्टेशन इंजीनियरिंग में प्रो. प्रो.सशील कुमार के सुझाव---
सभी एजेंसियों की संयुक्त योजना बने
दिल्ली की ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए सभी संबंधित एजेंसियों को मिलकर सड़क और यातायात से जुड़ी समस्याओं की पहचान करनी चाहिए। हर समस्या का बिंदुवार और दीर्घकालिक समाधान तैयार किया जाए।
फ्लाईओवर के बजाय समग्र समाधान पर जोर
किसी एक स्थान पर फ्लाईओवर बनाकर जाम को अगले हिस्से में खिसकाने के बजाय पूरे कॉरिडोर का अध्ययन किया जाए। सड़क की क्षमता, ट्रैफिक दबाव और आसपास के मार्गों को ध्यान में रखकर योजना बनाई जाए।
रिंग रेल को मजबूत विकल्प के रूप में विकसित करें
दिल्ली में सड़क यातायात का दबाव कम करने के लिए रिंग रेल की क्षमता का बेहतर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे प्रभावी सार्वजनिक परिवहन विकल्प के रूप में विकसित करने पर गंभीरता से विचार होना चाहिए।
सड़क की डिजाइन और अतिक्रमण पर ध्यान
सड़क की डिजाइन, उपलब्ध सड़क स्थान, ट्रैफिक नियंत्रण, अतिक्रमण और बार-बार होने वाली खुदाई जैसे मुद्दों की नियमित समीक्षा हो। इन कारणों से सड़क की क्षमता कम होने पर उसका सीधा असर यातायात पर पड़ता है।
रखरखाव कार्य के लिए समयबद्ध नीति बने
सड़कों पर मरम्मत, रखरखाव और निर्माण कार्य व्यस्त समय में नहीं किए जाने चाहिए। इसके लिए सभी एजेंसियों की साझा नीति बने। त्योहारों और कांवड़ यात्रा जैसे बड़े आयोजनों से पहले विशेष ट्रैफिक योजना तैयार कर वैकल्पिक मार्ग और यातायात प्रबंधन की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाए।


