काली फिल्म लगाकर घूम रहे वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई
-ट्रैफिक पुलिस के विशेष अभिशन में पूरी दिल्ली में 3079 वाहनों पर कसा शिकंजानई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। वाहन के शीशों पर काली फिल्म लगाने वालों के खिलाफ दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाया।...

-ट्रैफिक पुलिस के विशेष अभिशन में पूरी दिल्ली में 3079 वाहनों पर कसा शिकंजा नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। वाहन के शीशों पर काली फिल्म लगाने वालों के खिलाफ दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इसमें 3079 वाहनों पर कार्रवाई की। इनका चालान किया गया और काली फिल्म उतरवाई गई। सबसे अधिक कार्रवाई नॉर्दर्न रेंज में हुई।
अभियान का विवरण
यह अभियान 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक दिल्ली के सभी ट्रैफिक रेंज में चलाया गया। वाहनों के शीशों की निर्धारित दृश्यता सुनिश्चित करने के साथ सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए यह किया गया। अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की गई। प्रत्येक ट्रैफिक रेंज में पुलिस उपायुक्तों की निगरानी और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) दिनेश कुमार गुप्ता के समग्र पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। जांच में जिन वाहनों के शीशों पर अनधिकृत टिंटेड या काली फिल्म लगी मिली, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
गंभीरता और उद्देश्य
संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) संजय कुमार त्यागी ने बताया कि अधिक गहरी फिल्म से खासकर रात, खराब मौसम और कम रोशनी की स्थिति में चालक की दृश्यता प्रभावित हो सकती है। इससे चालक को आसपास चल रहे वाहनों, पैदल यात्रियों, साइकिल सवारों और अन्य संभावित खतरों को देखने में परेशानी हो सकती है, जिससे दुर्घटना का जोखिम बढ़ता है। कुछ वाहन मालिक निजता, धूप से बचाव या वाहन की सुंदरता के लिए बाद में काली फिल्म लगवाते हैं। जबकि ऐसी फिल्म चढ़वाना नियमों का उल्लंघन है।
रेंजवार कार्रवाई
ट्रैफिक रेंज कार्रवाई (वाहन)
सेंट्रल रेंज 192
ईस्टर्न रेंज 202
नॉर्दर्न रेंज 1256
नई दिल्ली रेंज 793
साउदर्न रेंज 298
वेस्टर्न रेंज 338
-----


