डीटीयू में लीडरशिप प्रोग्राम इन सीएसआर कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) ने CSR, ESG और कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी के लिए लीडरशिप प्रोग्राम में आवेदन की प्रक्रिया शुरू की है। आवेदन की अंतिम तिथि रविवार है। यह छह महीने का कोर्स है, जिसमें कैंपस और ऑनलाइन कक्षाएं होंगी। इसका उद्देश्य पेशेवरों में रणनीतिक सोच और नेतृत्व क्षमता विकसित करना है।

डीटीयू में लीडरशिप प्रोग्राम इन सीएसआर कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी

नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) में लीडरशिप प्रोग्राम इन सीएसआर, ईएसजी एंड कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस कोर्स में आवेदन के लिए पंजीकरण करने का अंतिम दिन रविवार है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार इसमें आवेदन कर सकते हैं। यह छह महीने का कोर्स है। इसमें चयनित उम्मीदवार को तीन दिन कैंपस व बाकी दिन ऑनलाइन कोर्स कराया जाएगा। कक्षाएं 26 जुलाई से शुरू होने की उम्मीद है। इसमें सस्टेनेबिलिटी लक्ष्यों के अनुरूप रणनीतिक सोच और नेतृत्व क्षमता विकसित करना व पेशेवरों को बिजनेस मॉडल और रिपोर्टिंग फ्रेमवर्क को लेकर सिखाया जाएगा। डीटीयू के अधिकारियों ने बताया कि इसमें कंसल्टेंट, पॉलिसी प्रोफेशनल और सस्टेनेबिलिटी अधिकारी समेत मध्य से वरिष्ठ स्तर के पेशेवर शामिल हो सकते हैं।

इस प्रोग्राम की कक्षाएं लाइव लेक्चर के जरिए होंगी। इसमें केस स्टडी, इंटरैक्टिव सेशन, क्विज, मिड-टर्म और एंड-टर्म परीक्षाएं, प्रोजेक्ट वर्क, ग्रुप बेस्ड प्रेजेंटेशन सहित कई तरह गतिविधियां शामिल हैं। ये सब डीटीयू फैकल्टी कराएगी।इस कोर्स में आवेदन करने वाले उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए डीटीयू की अधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी ले सकते हैं।

Ashish Singh

लेखक के बारे में

Ashish Singh

शॉर्ट बायो : आशीष सिंह पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत हैं। ‌वह राजनीति, शिक्षा, पर्यटन, खाद्य सुरक्षा विभाग व सामाजिक विषयों से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
आशीष सिंह को पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने कई ब्रेकिंग व चर्चित खबरें की हैं। जमीनी पत्रकारिता के जरिए उन्होंने पाठकों के बीच मजबूत पकड़ बनाई है। यह सफर लगातार जारी है।


करियर का सफर (प्रिंट)
आशीष ने अपने करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की थी। इसके बाद अमर उजाला व पंजाब केसरी जैसे प्रमुख अखबारों में सेवाएं दीं। उन्हें घूमना, लिखना, पढ़ना व संगीत सुनना खूब पसंद है। खासकर यात्रा वृतांत व पर्यावरण विषय पढ़ने में उन्हें खूब रुचि है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
उन्होंने एमए इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन प्रिंट, बीए (ऑनर्स) इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री ली है। नदियों व पहाड़ों से लगाव के चलते उन्हें डीडब्ल्यू हिन्दी द्वारा ईको इंडिया प्रोजेक्ट के लिए ग्रांट प्राप्त है।


विशेषज्ञता
राजनीति, शिक्षा, पर्यटन, सामाजिक मुद्दे और देश-विदेश की घटनाओं को दिल्ली से जुड़े एंगल को वह कवर करते हैं। इन विषयों को वह अपने इर्द-गिर्द रोज़ाना जीते और अनुभव करते हैं। शिक्षा निदेशालय, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई), राजनीति-(दिल्ली भाजपा), जू अथॉरिटी, खाद्य सुरक्षा विभाग, धर्म-कर्म, पर्यटन विभाग को वह कवर करते हैं।


उन्होंने हिन्दुस्तान में रहते हुए भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान दिल्ली का हाल, लाल किला के पास बम धमाका, गोवा अग्निकांड, नेपाल-युवा आंदोलन, ईरान में युवा आंदोलन, तुर्कमान गेट हमला और कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम को मानवीय दृष्टि से कवर किया था। यह सफर निरंतर रूप से चल रहा है। वह अपनी लेखनी को और मजबूत कर रहे हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsडीटीयू में लीडरशिप प्रोग्राम इन सीएसआर कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी