निगम स्कूलों में छात्र अभिभावकों के साथ सीखेंगे
दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को घर पर अभिभावकों के साथ रोजमर्रा की गतिविधیاں सीखने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसमें क्राफ्ट, एक्सरसाइज और विज्ञान के सरल प्रयोग शामिल हैं। यह पहल बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत करने और अभिभावकों को शिक्षा में शामिल करने के लिए है।

नई दिल्ली, वसं। दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को जल्द ही घर पर रोजमर्रा की गतिविधियों को अपने अभिभावकों के साथ सीखने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसमें छात्र क्राफ्ट बनाना, एक्सरसाइज करना और यह समझना कि कुछ चीजें क्यों तैरती हैं, जबकि दूसरी चीजें क्यों डूब जाती हैं। निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह एक नई पहल का हिस्सा है। इसके तहत अभिभावकों को छोटी और आसानी से की जा सकने वाली गतिविधियां और ऑडियो-विजुअल शैक्षणिक सामग्री मिलेगी। इसे वह घर पर अपने बच्चों के साथ कर सकेंगे। इसका उद्देश्य बच्चों की शुरुआती पढ़ाई को मजबूत करना और अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा में अधिक सक्रिय रूप से शामिल करना है।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

