मेट्रो, आरआरटीएस और रेलवे कॉरिडोर क्षेत्र में बनेंगे फ्लैट

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने डेवलपरों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) नीति के तहत, मेट्रो, आरआरटीएस और रेलवे कॉरिडोर के आस-पास भूमि का विकास किया जाएगा। टीओडी नीति का उद्देश्य किफायती आवास और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

मेट्रो, आरआरटीएस और रेलवे कॉरिडोर क्षेत्र में बनेंगे फ्लैट

टीओडी नीति : दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने डेवलपरों को अपनी भूमि का विकास करने के लिए डेवलपरोंम की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की नई दिल्ली। दिल्ली में ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) नीति के तहत मेट्रो, आरआरटीएस व रेलवे कॉरिडोर के आसपास के क्षेत्रों में मौजूद भूमि का विकास किया जाएगा। इसके लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने बुधवार से इन कॉरिडोर के आसपास स्थित डीडीए भूमि व लैंड पार्सलों को विकसित करने के लिए डेवलपरों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

डीडीए की प्रणाली

डीडीए प्रशासन के अनुसार टीओडी नीति में निजी डेवलपर व रियल एस्टेट कंपनियों की ऑनलाइन बिल्डिंग परमिट सिस्टम (ओबीपीएस) की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके जरिए किफायती कीमत पर फ्लैटों का निर्माण करेंगे। इसके अतिरिक्त शॉपिंग सेंटर, स्टेडियम समेत कई तरह की सुविधाएं भी इन डेवलपरों की तरफ से निर्माण किया जाएगा।

उपराज्यपाल के बैठकें

इस संबंध में उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू लगातार डीडीए के वरिष्ठ अधिकारियों व अन्य विभागों के साथ लगातार बैठकें भी कर रहे हैं। डीडीए ने टीओडी नीति के तहत कुल 207 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को सम्मिलित किया है। जिसमें लगभग 80 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को पहली बार इसके दायरे में लाया गया है।

किफायती आवास का होगा निर्माण

टीओडी नीति का उद्देश्य डीडीए भूमि पर योजनाबद्ध विकास और पुनर्विकास के माध्यम से किफायती आवास उपलब्ध कराना है। इसके तहत कड़कड़डूमा, पीरागढ़ी, द्वारका और रोहिणी सहित दिल्ली के प्रमुख मेट्रो कॉरिडोर के पास लगभग 14 लैंड पार्सल की पहचान की गई है। इस नीति के संबंध में डीडीए वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध है।

सामान्य प्रश्न

टीओडी नीति का उद्देश्य क्या है?
टीओडी नीति का उद्देश्य डीडीए भूमि पर योजनाबद्ध विकास और पुनर्विकास के माध्यम से किफायती आवास उपलब्ध कराना है।
Rahul Manav

लेखक के बारे में

Rahul Manav

शॉर्ट बायो : मैं राहुल मानव हूं, मुझे पत्रकारिता जगत में लगभग 16 वर्ष हो चुके हैं। मैं हिन्दुस्तान अखबार में प्रिंट और डिजिटल के लिए म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन ऑफ दिल्ली (एमसीडी, दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (डीडीए)) और अन्य संबंधित विभाग कवर करता हूं।


परिचय एवं अनुभव
मैं राहुल मानव हूं, मुझे पत्रकारिता जगत में लगभग 16 वर्ष हो चुके हैं। मुझे देश के कई प्रतिष्ठित प्रमुख मीडिया समूह में काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैने सरकार के विभागों से लेकर दिल्ली की सभी म्युनिसिपल कॉरपोरेशन, विश्वविद्यालय, हायर एजुकेशन, लोअर एजुकेशन, पर्यावरण, मौसम, इंटरमेंट, व्यापार समेत तमाम रिपोर्टिंग बिट में कार्य किया है। वर्ष 2018 में मैने दिल्ली की तीनों लैंडफिल साइटों पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के साथ लेकर एक साझा ग्राउंड एनालिटिकल न्यूज स्टोरी दैनिक भास्कर दिल्ली एडिशन के लिए की थी। जिसमें यह निष्कर्ष निकाला गया था इन तीनों लैंडफिल साइट से एक दिन में दो सौ सिगरेट के बराबर धुंआ निकलता है और यहां का ग्राउंड वाटर पूरी तरह से पोल्यूटेड हो चुका है, जिससे कैंसर हो सकता है। इसी ग्राउंड एनालिटिकल न्यूज स्टोरी के लिए मुझे वर्ष 2019 में सीएमएस वातावरण यंग एनवायरमेंट जर्नलिस्ट अवॉर्ड प्राप्त हुआ था।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
राहुल मानव ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2011 से की थी। इस दौरान शुरुआत में नवभारत टाइम्स (द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप) में इंटर्नशिप की। इसके बाद मुझे नवभारत टाइम्स में ट्रेनी जर्नलिस्ट के तौर पर अवसर मिला। इसके बाद वर्ष 2017 तक नवभारत टाइम्स में कार्य किया। इसके बाद वर्ष 2017 से 2018 के दौरान दैनिक भास्कर, 2018 से 2020 के दौरान दैनिक जागरण, फिर अमर उजाला डिजिटल और वर्ष 2022 से 2023 तक राजस्थान पत्रिका ग्रुप में नेशनल ब्यूरो में कार्य किया। इसके बाद जून, 2023 से हिन्दुस्तान अखबार में कार्यरत हूं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (बीजेएमसी) गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, पीजी डिप्लोमा इन पब्लिक रिलेशन फ्रॉम भारतीय विद्या भवन, एमए इन जर्नलिज्म मास कम्युनिकेशन फ्रॉम गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी


पॉलिटिकल, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन रिपोर्टिंग व विजन
पॉलिटिक्स, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, सिविक एजेंसी, इन्फ्रास्ट्रक्चर, पर्यावरण, कम्युनिटी कनेक्ट, शिक्षा, म्युनिसिपल ऑपरेशंस, डीडीए, हायर एजुकेशन, लोअर एजुकेशन, वेदर, ऑटो सेक्टर, व्यापार, एंटरटेनमेंट जैसे संबंधित अन्य कई रिपोर्टिंग न्यूज बीट को अपने पत्रकारिता के कार्यकाल के दौरान कवर किया है। इस दौरान कई प्रमुख हस्तियों, फिल्म अभिनेता और अभिनेत्री, आईएएस, वाइस चांसलर, नेताओं के इंटरव्यू भी किए हैं। 2014, 2016 और 2018 में ग्रेटर नोएडा में आयोजित ऑटो एक्सपो, प्रगति मैदान में आयोजित ट्रेड फेयर को दस वर्षों के दौरान कवर किया है।


विशेषज्ञता
पॉलिटिकल, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, सिविक एजेंसी, इन्फ्रास्ट्रक्चर, पर्यावरण, कम्युनिटी कनेक्ट, शिक्षा, म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, हायर एजुकेशन, लोअर एजुकेशन, वेदर, ऑटो सेक्टर, व्यापार, एंटरटेनमेंट, राज्य सरकार के विभाग जैसे संबंधित अन्य कई रिपोर्टिंग न्यूज़ बीट को अपने पत्रकारिता के कार्यकाल के दौरान कवर किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsमेट्रो, आरआरटीएस और रेलवे कॉरिडोर क्षेत्र में बनेंगे फ्लैट