दिल्ली लक्ष्मी योजना: हाथ में प्रत्येक माह आएंगे सिर्फ 1,000 रुपये
दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को केवल 11 रुपये मासिक निकालने की अनुमति होगी, जबकि 1400 रुपये रिकरिंग डिपॉजिट (आरडी) में जाएंगे। आरडी का लॉक-इन पीरियड तीन साल होगा। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। इसे कैबिनेट में जल्द पेश किया जाएगा।

नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली राशि में से केवल 11 रुपये ही महिलाएं प्रत्येक माह निकाल सकेंगी। वहीं बचे हुए 1400 रुपये प्रत्येक माह रिकरिंग डिपॉजिट (आरडी) में चले जाएंगे। आरडी का लॉक-इन पीरियड तीन साल का होगा, जिसके बाद जमा की गई रकम और उस पर मिला ब्याज लाभार्थी के बैंक खाते में डाल दिया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि बचत वाले हिस्से का मकसद महिलाओं को भविष्य के लिए आर्थिक सुरक्षा बनाने में मदद करना है। इस योजना के प्रस्ताव को जल्द कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा।जानकारी के अनुसार दिल्ली सरकार ने हाल ही में दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए पात्रता के नियम तय किए हैं।
इस प्रस्ताव को जल्द कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा और वहां से पास करने के बाद इसे मंजूरी के लिए उपराज्यपाल के पास भेजा जाएगा। दिल्ली सरकार रक्षाबंधन के आसपास इस योजना को शुरू करने की योजना बना रही है। इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल भी तैयार कर लिया गया है। प्रस्तावित नियमों के तहत आवेदकों को एक स्व-घोषणा पत्र जमा करना होगा। इसमें वह बताएंगे कि वह 10 साल से दिल्ली की निवासी हैं और उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। पात्रता साबित करने के लिए उन्हें आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और परिवार के सदस्यों के दस्तावेज़ भी देने होंगे।


