डीपीएस में हर्षोल्लास से मना कृष्ण जन्मोत्सव
हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
चक्रधरपुर में दिल्ली पब्लिक स्कूल ने गुरुवार को भक्तिभाव के साथ कृष्ण जन्मोत्सव मनाया। विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण के वेशभूषा में प्रस्तुतियाँ दीं और कृष्ण-सुदामा की मित्रता पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। विद्यालय के अधिकारियों ने विद्यार्थियों की सराहना की और सभी को शुभकामनाएं दीं।

चक्रधरपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल में गुरुवार को भक्तिभाव के साथ कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में प्रस्तुति दी। वहीं कृष्ण-सुदामा की मित्रता पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की। मौके पर विद्यालय के चेयरमैन सुनील कुमार यादव, प्रधानाचार्य रविकांत शर्मा एवं उपप्रधानाचार्य राजश्री कुमारी ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की और सभी को कृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं। समारोह ने विद्यालय परिसर को भक्ति और उल्लास से भर दिया।


