प्रदर्शन के दौरान गृह मंत्रालय ले रहा था हर पल की जानकारी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

- कंट्रोल रूम तक पहुंच रही थी हर सूचना - एजेंसियों के बीच समन्वय पर

प्रदर्शन के दौरान गृह मंत्रालय ले रहा था हर पल की जानकारी

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। दिल्ली में 10 अक्तूबर को हुए प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्रालय लगातार हालात पर नजर बनाए हुए था। प्रदर्शन स्थल से लेकर राजधानी के संवेदनशील इलाकों तक की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही थी। गृह मंत्रालय के कंट्रोल रूम को लगातार अपडेट दिए जा रहे थे और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी सूचनाओं का आकलन किया जा रहा था। इस बार खुद अमित शाह ने आंदोलन पर पैनी नजर रखी थी। गृह सचिव की तरफ से एक दिन पहले ही राज्यों को सूचना भेजकर दिल्ली आने वाली भीड़ को लेकर आगाह किया गया था और उन्हें वहीं रोकने के निर्देश दिए थे।

सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय

सूत्रों के मुताबिक, आंदोलन के दौरान गृह मंत्रालय द्वारा दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के प्रमुखों और संबंधित अधिकारियों के साथ भी संपर्क बनाए रखा गया था। विभिन्न स्थानों पर तैनात सुरक्षा बलों की स्थिति, भीड़ की गतिविधियों और कानून-व्यवस्था से जुड़े घटनाक्रम पर लगातार जानकारी ली जा रही थी। किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए एजेंसियों के बीच समन्वय पर जोर दिया गया था।

परिस्थितियों और कानून-व्यवस्था का आकलन

परिस्थितियों का हो रहा था आकलन

गृह मंत्रालय का पूरा तंत्र संभावित घटनाक्रम को लेकर सतर्क था। प्रदर्शनकारियों की आवाजाही, संवेदनशील स्थानों की स्थिति और सार्वजनिक व्यवस्था पर पड़ने वाले असर से संबंधित सूचनाओं को एजेंसियों द्वारा खंगाला जा रहा था। केंद्रीय एजेंसियों से प्राप्त इनपुट के आधार पर परिस्थितियों का आकलन किया जा रहा था।

कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं

सूत्रों ने कहा इस बार जो खुफिया इनपुट मिला था इससे साफ था कि आंदोलन की आड़ में कानून व्यवस्था का बड़ा संकट हो सकता है । खासतौर पर भीड़ के चुनाव आयोग की तरफ कूच करने का अंदेशा था। अधिकारियों ने कहा कि भीड़ के अनियंत्रित होने का अंदेशा था। सूत्रों ने कहा कि उच्च स्तर से मिले निर्देश के मुताबिक, आंदोलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्रमुख प्राथमिकता थी। पुलिस और अर्धसैनिक बलों के बीच तालमेल के जरिए किसी भी स्थिति पर त्वरित प्रतिक्रिया देने की तैयारी रखी गई थी। गृह मंत्रालय के स्तर पर निगरानी का उद्देश्य राजधानी में शांति और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखना तथा किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए समय रहते आवश्यक कदम उठाना था।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦दिल्ली में 10 अक्तूबर के प्रदर्शन पर किसने नजर रखी थी?−
केंद्रीय गृह मंत्रालय हालात पर नजर रखे हुए था और अमित शाह ने भी आंदोलन पर पैनी नजर रखी थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsप्रदर्शन के दौरान गृह मंत्रालय ले रहा था हर पल की जानकारी