ब्रिक्स सम्मेलनों के दौरान हुए प्रदर्शनों की जानकारी जुटा रही पुलिस

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली पुलिस ब्रिक्स सम्मेलन के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में जुटी है। पुलिस प्रदर्शनकारी संगठनों की पहचान कर उनसे बातचीत करना चाहती है। सम्मेलन 11 से 13 सितंबर को भारत मंडपम में होगा। सुरक्षा के विशेष बंदोबस्त एयरपोर्ट से होटल और आयोजन स्थल के बीच की यात्रा के लिए किए जा रहे हैं।

 ब्रिक्स सम्मेलनों के दौरान हुए प्रदर्शनों की जानकारी जुटा रही पुलिस

नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी में आयोजित होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन के लिए दिल्ली पुलिस पूर्व में हुए प्रदर्शनों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान कौन से संगठन पूर्व में प्रदर्शन कर चुके हैं ताकि उनसे बातचीत की जा सके। इसके साथ ही सम्मेलन में शामिल होने वाले विदेशी मेहमानों की सुरक्षा एवं उनके ट्रैफिक रूट को लेकर भी विशेष बंदोबस्त किए जा रहे हैं। खासतौर से एयरपोर्ट से लेकर उनके ठहरने वाले होटल एवं वहां से आयोजन स्थल के बीच सुरक्षा एवं ट्रैफिक को लेकर योजना बनाई जा रही है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली में 18वां ब्रिक्स सम्मेलन आगामी 11 से 13 सितंबर के बीच भारत मंडपम में आयोजित होने जा रहा है। इसमें कई देशों से विदेशी मेहमान और भारत के बड़े राजनेता व अधिकारी भी शामिल होंगे। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस सुरक्षा एवं यातायात के व्यापक बंदोबस्त करने में जुटी हुई है। बीते दिनों पुलिस मुख्यालय में आयोजित बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि ब्रिक्स की तैयारियों के दौरान यह देखा जाए कि पूर्व में इस दौरान किन संगठनों ने प्रदर्शन किया है। इस जानकारी के अनुसार वह सम्मेलन के दौरान अपनी तैयारियों को मजबूत करेंगे। विशेष तौर पर विदेशी मेहमानों के रूट पर इन प्रदर्शनों को रोका जा सके।पुलिस अधिकारियों ने इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से लेकर विदेशी मेहमानों तक के होटल का रूट तैयार करने एवं उस पर सुरक्षा व्यवस्था का आंकलन करने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों का कहना है कि विदेशी मेहमान को एयरपोर्ट से होटल तक जाने के लिए क्लीयर रास्ता (बिना रुके) मिलेगा। लेकिन इस रूट पर किसी प्रकार का निर्माण कार्य या कोई अन्य बाधा न रहे, इसलिए रूट का निरीक्षण करने को कहा गया है। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस को रूट का अभ्यास करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि मेहमानों को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsब्रिक्स सम्मेलनों के दौरान हुए प्रदर्शनों की जानकारी जुटा रही पुलिस