दिल्ली पुलिस को सूचनाएं देने को लगाई छह कर्मियों की ड्यूटी, अंदरखाने में विरोध

हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
Follow us on Google News
share

सीएमओ कार्यालय के वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक को दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने का मामला दिल्ली पुलिस को सूचनाएं देने को लगाई छह कर्मियों की ड्यूटी, अं

दिल्ली पुलिस को सूचनाएं देने को लगाई छह कर्मियों की ड्यूटी, अंदरखाने में विरोध

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जनपद के सीएमओ कार्यालय में दिव्यांगता सर्टिफिकेट में फर्जीवाड़ा करने का खेल उजागर होने के बाद मलेरिया विभाग के वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक जय प्रकाश शुक्ल दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में हैं। इस मामले की निष्पक्ष व स्पष्ट जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने 23 बिंदुओं पर सीएमओ से सूचनाएं मांगी है। इसके लिए छह चिकित्सक-कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन अंदरखाने में आदेश का विरोध शुरू हो गया है। कर्मियों का आरोप है कि दिव्यांगता कार्यक्रम से संबंधित टेक्निकल चिकित्सक व कर्मियों को रखने की बजाए जूनियर कर्मियों को रखा गया है। इससे रिपोर्ट तैयार हो पाना संभव नहीं है。

जांच की प्रक्रिया

दरअसल, सहायक आयुक्त पुलिस, ऑपरेशन, उत्तरी जिला, दिल्ली पुलिस, मौरस नगर ने सीएमओ सिद्धार्थनगर को बीएनएसएस 2023 की धारा 94 के तहत नोटिस थमाया है। इसमें एक मुकदमें का उल्लेख कर बताया है कि विवेचना के दौरान आरोपित ललित कुमार व आदित्य के कब्जे से दिव्यांगता प्रमाण पत्र-यूडीआईडी से संबंधित दस्तावेज बरामद हुए हैं। विवेचना के ही दरमियान उसके मोबाइल से प्राप्त अन्य इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर सीएमओ सिद्धार्थनगर के अधीन मलेरिया विभाग में तैनात वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक सह आरोपित जय प्रकाश शुक्ल को भी गिरफ्तार किया गया है। इस मामले की स्वतंत्र व निष्पक्ष जांच के लिए दिल्ली पुलिस के उप निरीक्षक विनीत कुमार ने सीएमओ से 23 बिंदुओं पर प्रमाणित अभिलेख मांगे हैं। मामले को लेकर सीएमओ डॉ. संजय कुमार दोहरे ने छह चिकित्सक व कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। जिसमें सभी को निर्देशित किया है कि तत्काल प्रकरण से संबंधित वांछित अभिलेख का प्रमाणित दस्तावेज उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही सभी अधिकारियों व कर्मियों को सीएमओ की अनुमति बगैर जनपद मुख्यालय से बाहर जाने पर रोक लगा दी है। जिसका अंदरखाने में विरोध शुरू हो गया है। कर्मियों का कहना है कि जय प्रकाश शुक्ल मलेरिया विभाग में सेवारत थे। ऐसे में जांच के लिए मलेरिया विभाग से जुड़े लोगों को लगाना ठीक नहीं है। इससे दस्तावेज प्रभावित होने की संभावना है। इतना ही नहीं दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए जितने लोगों की ड्यूटी लगाई गई उनमें दिव्यांगता से संबंधित कोई टेक्निकल चिकित्सक नहीं है। सीनियर बाबू की बजाए जूनियर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसे में जब कर्मियों को उस कार्यक्रम की जानकारी ही नहीं तो रिपोर्ट कैसे तैयार होगा यह आने वाले वक्त पर ही पता चल सकेगा।

दस्तावेज खंगालने को इनकी लगाई है ड्यूटी

दिव्यांगता प्रमाणपत्र के नोडल अधिकारी डॉ.आरजी सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी सुनील चौधरी, सहायक मलेरिया अधिकारी अनिल श्रीवास्तव, प्रधान सहायक विजय शंकर खरे, कनिष्ठ सहायक उपेंद्र गौंड़, कनिष्ठ सहायक शुत्रघ्न सिन्हा को दिव्यांगता सर्टिफिकेट का दस्तावेज खंगालने की ड्यूटी लगाई गई है।

सीएमओ का विवाद

सीएमओ डॉ. संजय कुमार दोहरे ने दिल्ली पुलिस द्वारा 23 बिंदुओं पर मांगी गई सूचनाओं को संकलित करने के लिए छह चिकित्सक-कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। अब सीएमओ अपने ही आदेश पर यू-टर्न लेते नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कर्मियों की ड्यूटी दस्तावेज को संकलित करने के लिए नहीं लगाया है, बल्कि दस्तावेज व कक्ष की सुरक्षा के दृष्टिगत ड्यूटी लगाई गई है। ऐसे में अब पत्र झूठा है या सीएमओ गलत बोल रहे हैं यह सवाल बन गया है।

अंतिम स्थिति

दिव्यांगता सर्टिफिकेट का दस्तावेज खंगालने के लिए छह चिकित्सक-कर्मियों की ड्यूटी नहीं लगाई गई है। इन सभी की ड्यूटी दस्तावेज व कक्ष की सुरक्षा में लगी है।

डॉ. संजय कुमार दोहरे, सीएमओ

सामान्य प्रश्न

✦ये मामला किस विभाग से संबंधित है?−
ये मामला मलेरिया विभाग से संबंधित है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदिल्ली पुलिस को सूचनाएं देने को लगाई छह कर्मियों की ड्यूटी, अंदरखाने में विरोध