चेक बाउंस के आरोपित को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
दिल्ली पुलिस ने चेक बाउंस के मामले में फरार मनीष राय उर्फ मनीष यादव को गिरफ्तार किया। उसे सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दिल्ली के कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड पर भेजने की अनुमति मिली। मनीष राय कई बार अपना पता बदल रहा था ताकि पुलिस को पकड़ न सके।

मुजफ्फरपुर, हिप्र। चेक बाउंस के मामले में फरार चल रहे बरियारपुर थाना क्षेत्र के मरूआहां गांव के मनीष राय उर्फ मनीष यादव को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे सीजेएम कोर्ट में पेश किया। सीजेएम कोर्ट ने उसे दिल्ली के कोर्ट में पेश करने के लिए 30 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर ले जाने की अनुमति दी है। मालूम हो कि तीस हजारी कोर्ट के न्यायाधीश के निर्देश पर 21 सितंबर 2023 को उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान आरोपित पुलिस को चकमा देने के लिए लगातार अपने पता बदलता रहा। काफी मशक्कत के बाद दिल्ली के नबी करीम थाने के एएसआई मनीष कुमार की टीम ने उसको गिरफ्तार किया।


