संसद भवन के पास की सड़कों पर कल जानें से बचें, प्रतिबंध लागू रहेगा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली में संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी संसद मार्च का आयोजन कर रही है, जिसके चलते संसद भवन के आसपास यातायात प्रतिबंध लागू होंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और अतिरिक्त समय लेकर यात्रा करने की सलाह दी है।

 संसद भवन के पास की सड़कों पर कल जानें से बचें, प्रतिबंध लागू रहेगा

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होगा। साथ ही कॉकरोच जनता पार्टी ने संसद मार्च का ऐलान कर रखा है। इसे देखते हुए संसद भवन के आसपास मार्गों पर प्रतिबंध लागू रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर संसद भवन के पास के रास्तों से बचने की सलाह दी है। ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि वाहनों का आवागमन बढ़ने की आशंका है, साथ में प्रतिबंध लागू रहेंगे। ऐसे में वाहन चालकों को रफी मार्ग, मोतीलाल नेहरू मार्ग, मौलाना आजाद रोड, के कामराज मार्ग, रायसीना रोड, राजेंद्र प्रसाद रोड, पार्लियामेंट स्ट्रीट, अशोक रोड, तालकटोरा रोड, पंडित पंत मार्ग और रकाब गंज गुरुद्वारा रोड का रुख करने से बचना चाहिए।

इसके साथ ही साथ ही विजय चौक, पटेल चौक गोलचक्कर, बोट क्लब, बूटा सिंह गोलचक्कर, रेल भवन गोलचक्कर, प्राइम चौक गोलचक्कर, सुनहरी मस्जिद गोलचक्कर, जीआरजी गोलचक्कर और जलेबी चौक पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना जताई गई है।ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों के रूप में जनपथ, विनय मार्ग, मान सिंह रोड, आउटर सर्कल कनॉट प्लेस, अकबर रोड, बाबा खड़क सिंह मार्ग, तीन मूर्ति मार्ग, आरएमएल गोल चक्कर, शांति पथ, मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड, मौलाना अबुल कलाम आजाद रोड, 11 मूर्ति, कमाल अतातुर्क मार्ग, सरदार पटेल मार्ग और पंचशील मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी है। लोगों को सुझाव दिया गया है कि वे अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsसंसद भवन के पास की सड़कों पर कल जानें से बचें, प्रतिबंध लागू रहेगा