ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशदिल्ली का पारा जाएगा 47 के पार, सोमवार से पहले नहीं मिलेगी राहत

दिल्ली का पारा जाएगा 47 के पार, सोमवार से पहले नहीं मिलेगी राहत

दिल्ली और एनसीआर में लोगों को लू और गर्मी से फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से हवा में नमी आएगी जिससे तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट आ सकती है। दिल्ली में शुक्रवार...

दिल्ली का पारा जाएगा 47 के पार, सोमवार से पहले नहीं मिलेगी राहत
नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाताSat, 26 May 2018 08:24 AM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली और एनसीआर में लोगों को लू और गर्मी से फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से हवा में नमी आएगी जिससे तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट आ सकती है। दिल्ली में शुक्रवार को पालम इलाके में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सफदरजंग इलाके में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को दिन में गर्म हवाएं चलती रहेंगी। शाम को आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं। 

राजस्थान में प्रकोप जारी
राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान में गुरुवार के मुकाबले एक से दो डिग्री सेल्सियस तक वृद्वि दर्ज की गई है। सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में दर्ज किया गया जो 46.5 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर था। मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से तीन से चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। राजधानी जयपुर में चिलचिलाती धूप के कारण दिन में सड़कें सूनी रहीं। 

ALERT: चक्रवात मेकुनु के कारण महाराष्ट्र तट पर हो सकती है भारी बारिश

उन्होंने बताया कि श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 45.9, बीकानेर में 45.6, बाडमेर—जैसलमेर में 44.8—44.8, पिलानी में 44, कोटा में 43.7, जोधपुर—अजमेर में 43.5, जयपुर में 43.4 और डबोक में 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने आगामी 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना जताई है।

गर्म हवा से मप्र भी झुलसा
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार को भीषण गर्मी राज्य के कई जिलों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। वहीं कई स्थानों पर गर्म हवाएं चलीं, लू का असर बना रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, पूवीर् राजस्थान और झारखंड से उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश तक चक्रवात का असर है। इसके साथ धूप की सीधी किरणें धरती पर पड़ रही हैं, जिससे गमीर् का असर ज्यादा है और धूप की चुभन भी है। शुक्रवार को राज्य के खजुराहो, दमोह, रायसेन, उमरिया, होशंगाबाद सहित 1० स्थानों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। वहीं लू का असर बना रहा। 

मौसम की मार: सूखने लगी हलक, लू के थपेड़ों से परेशान

राज्य के तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 29.4 सेल्सियस, इंदौर का 27.8, ग्वालियर का 25.2 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को पर्यटन नगरी खजुराहो देश में सबसे गर्म रही थी, जहां तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें