दिल्ली मेट्रो कल से शुरू करेगी ग्राहक संतुष्टि सर्वे
दिल्ली मेट्रो बुधवार से ग्राहक संतोष सर्वेक्षण शुरू कर रही है, जो 14 अगस्त तक चलेगा। डीएमआरसी यात्रियों से मेट्रो सेवाओं पर प्रतिक्रिया मांगेगा। यह सर्वेक्षण मेट्रो की उपलब्धता, सेवाओं की गुणवत्ता, और सुरक्षा जैसे सात विषयों पर आधारित होगा। यात्री अपनी प्रतिक्रिया डीएमआरसी की वेबसाइट पर दे सकते हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो बुधवार से ग्राहक संतुष्टि सर्वे शुरू कर रही है। यह सर्वे 14 अगस्त तक चलेगा। इस सर्वे के दौरान डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल निगम) यात्रियों से मेट्रो सेवाओं से संबंधित प्रतिक्रिया लेगा।यात्री डीएमआरसी की वेबसाइट (www.delhimetrorail.com) के जरिये अपनी प्रतिक्रिया व सुझाव दे सकते हैं। डीएमआरसी का कहना है कि इस सर्वे में यात्रियों से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर मेट्रो सेवाओं में सुधार किए जाएंगे। डीएमआरसी के अनुसार सात विषयों पर यात्रियों से प्रतिक्रिया ली जाएगी। जिसमें मेट्रो की उपलब्धता, ग्राहकों को दी जाने वाली सुविधाएं, जानकारी, सेवाओं की गुणवत्ता, ग्राहक सेवाएं, मेट्रो क्षेत्र के बाहर की स्थिति के अलावा सुरक्षा, बचाव और आराम विषय शामिल है।
डीएमआरसी की वेबसाइट पर एक लिंक उपलब्ध होगा। इसके माध्यम से हिंदी या अंग्रेजी में से किसी भी भाषा में यात्री अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं।
लेखक के बारे में
Ranvijay Singhपरिचय एवं अनुभव: रणविजय सिंह को पत्रकारिता में करीब 19 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर प्रमुख संवाददाता स्वास्थ्य, दिल्ली मेट्रो, पेयजल और सामाजिक सरोकार की खबरें कवर करते हैं। इन्हें अपराध, अदालत, तिहाड़ जेल, कृषि, खेल, राजनीति, अन्ना आंदोलन, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय व दिल्ली सरकार को कवर करने का अनुभव है। कोरोना माहामरी, मायापुरी रेडिएशन, निर्भया कांड, लोकसभा, दिल्ली विधानसभा व नगर निगम चुनाव कवर कर चुके हैं। वह करीब एक दशक से अधिक समय से स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर लगातार शोधपरक स्टोरीज लिख रहे हैं। पत्रकारिता के बदलते ट्रेंड्स, डिजिटल कंटेंट व पाठकों की रुचि के अनुरूप अपनी मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में दैनिक जागरण से की और 18 वर्ष से अधिक समय तक जुड़े रहे। जहां उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियां सीखी और रिपोर्टिंग में अपनी पकड़ मजबूत की और प्रिंट के लिए पत्रकारिता करते हुए दैनिक जागरण डिजिटल प्लेटफार्म के लिए भी कांटेंट तैयार किए। वह पांच अगस्त 2025 को हिन्दुस्तान से जुड़े।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और स्वास्थ्य रिपोर्टिंग
बायोलॉजी से 12वीं करने के बाद स्नातक मानविकी संकाय संकाय से की। बाद मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने से विज्ञान, सामाजिक विज्ञान व पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला।इससे सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों के साथ-साथ मेडिकल बीट पर भी बेहतर तकनीकी समझ विकसित हुई।
विजन
स्वास्थ्य के विषय पर मजबूत पकड़ के साथ पर्यावरण, सामाजिक सरोकार व राजनीति के विषयों की भी गहरी समझ है। उन्होंने कई ओलंपिक खिलाड़ियों, प्रतिष्ठित डॉक्टरों व नेताओं के साक्षात्कार किए हैं। उनका लक्ष्य पाठकों तक प्रमाणित व शोध परक जानकारी पहुंचाना है।
विशेषज्ञता
स्वास्थ्य। पर्यावरण व राजनीतिक खबरों में भी गहरी रुचि।


