अतिक्रमण पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाए डीडीए : उपराज्यपाल

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

उप राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने डीडीए को अतिक्रमण के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने का निर्देश दिया है। अतिक्रमण के खिलाफ तैनात चौदह फ्लाइंग स्क्वॉड ने 241 एकड़ सरकारी भूमि को मुक्त कराया है। दिल्ली में अवैध निर्माणों से खाली कराई गई 235 एकड़ भूमि पर निगाह रखने के लिए ट्रिपार्टी ड्रोन सर्वेक्षण चलाया जा रहा है।

अतिक्रमण पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाए डीडीए : उपराज्यपाल

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। उप राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने डीडीए को अतिक्रमण के प्रति जीरो टॉलरेंस (शून्य सहिष्णुता) की नीति अपनाने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को डीडीए सलाहकार परिषद की बैठक में उन्होंने डीडीए द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा की। उप राज्यपाल को बताया गया कि डीडीए ने भूमि सुरक्षा के लिए चौदह फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए हैं। इनके साथ फील्ड सर्वे टीमों द्वारा प्रतिदिन निरीक्षण किया जाता है। निरंतर चलाए जाने वाले इन अभियानों के चलते अप्रैल 2025 से अब तक लगभग 241 एकड़ सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। इसके अतिरिक्त विकास क्षेत्रों में 235 एकड़ भूमि को अवैध निर्माणों से खाली कराया गया है।

डीडीए अधिकारियों ने बताया कि जमीनी स्तर पर अतिक्रमण की पहचान को ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए डीडीए, दिल्ली नगर निगम और सर्वे ऑफ इंडिया के त्रिपक्षीय समझौते के तहत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का ड्रोन सर्वेक्षण किया जा रहा है। सर्वेक्षण के लिए चिह्नित एक हजार 370 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में से एक हजार 122 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र का सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। ओ-जोन का ड्रोन सर्वेक्षण भी पूर्ण हो गया है। डीडीए ने बताया कि रिक्त भूमि प्रबंधन प्रणाली के अंतर्गत लगभग 21 हजार 773 एकड़ में फैले क्षेत्र में तीन हजार 700 से अधिक भूमियों का जियो टैगिंग किया जा रहा है तथा समय-समय पर ली गई तस्वीरों के माध्यम से उनकी निगरानी की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsअतिक्रमण पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाए डीडीए : उपराज्यपाल