आज से भरे जाएंगे लक्ष्मी योजना के ऑनलाइन फॉर्म
1 अगस्त से शुरू होगी ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी पोर्टल का शुभारंभपात्र महिलाओं के आवेदन होंगे शुरू, रक्षाबंधन पर पहली किस्त देने का लक्ष्यमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं...

1 अगस्त से शुरू होगी ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी पोर्टल का शुभारंभ पात्र महिलाओं के आवेदन होंगे शुरू, रक्षाबंधन पर पहली किस्त देने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं के सम्मान, आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में बताया ऐतिहासिक कदम
नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता
दिल्ली सरकार की महत्वाकांक्षी ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ का औपचारिक शुभारंभ शनिवार (1 अगस्त) को होगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सुबह 11 बजे गीता कॉलोनी स्थित डीएम कार्यालय (पूर्व) में आयोजित विशेष कार्यक्रम में ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ पोर्टल का शुभारंभ करेंगी। इसके साथ ही योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
कार्यक्रम का आयोजन
गीता कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री स्वयं कुछ पात्र महिलाओं का पंजीकरण कराकर आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत करेंगी। इसके बाद अन्य पात्र महिलाओं के आवेदन भी पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाने शुरू हो जाएंगे। मुख्यमंत्री का कहना है कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि सभी पात्र आवेदनों का समयबद्ध सत्यापन कर रक्षाबंधन के अवसर पर पहली किस्त जारी की जाए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ महिलाओं के सम्मान, आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को नई मजबूती देने वाली योजना है। उन्होंने सभी पात्र महिलाओं से अपील की कि वे योजना के लिए आवेदन कर इसका लाभ उठाएं।
योजना का लाभ
योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 2,500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में इसके लिए 5,110 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है और इससे 17 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिलने का अनुमान है। दिल्ली सरकार ने आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी बनाया है ताकि पात्र महिलाओं तक योजना का लाभ शीघ्र और सुगमता से पहुंच सके।
पात्रता शर्तें
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पात्रता शर्तें
उम्र सीमा: 21 वर्ष से 60 वर्ष तक की महिलाएं
आय सीमा: पारिवारिक आय 2.5 लाख तक हो
कोई अन्य आर्थिक सहायता प्राप्त न कर रही हों
तीन से अधिक जीवित बच्चे नहीं होने चाहिए
परिवार की वार्षिक बिजली खपत 2400 यूनिट से अधिक नहीं होनी चाहिए
परिवार के पास चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए
महिला का आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए


