दिल्ली औद्योगिक नीति 2026 को कैबिनेट की मंजूरी, रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

-आईटी, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, डेटा सेंटर, स्वास्थ्य, अनुसंधान और आधुनिक विनिर्माण समेत 10 प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को मिलेगा विशेष प्रोत्साहननई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी को स्वच्छ, आधुनिक और...

 दिल्ली औद्योगिक नीति 2026 को कैबिनेट की मंजूरी, रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

-आईटी, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, डेटा सेंटर, स्वास्थ्य, अनुसंधान और आधुनिक विनिर्माण समेत 10 प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को मिलेगा विशेष प्रोत्साहन नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता

दिल्ली औद्योगिक नीति 2026 का उद्देश्य

राजधानी को स्वच्छ, आधुनिक और तकनीक आधारित औद्योगिक केंद्र बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट ने दिल्ली औद्योगिक नीति 2026 को स्वीकृति दी गई। यह नीति दिल्ली में उच्च-स्तरीय, गैर-प्रदूषणकारी क्षेत्रों पर केंद्रित एक स्वच्छ औद्योगिक अर्थव्यवस्था के निर्माण की दस वर्षीय योजना है। इसके अंतर्गत मुख्यमंत्री उद्यमश्री योजना के लिए वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक पांच वर्षों में 1,000 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान किया गया है। इसका उद्देश्य नए उद्योगों को बढ़ावा देना और रोजगार के अधिक अवसर पैदा करना है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली औद्योगिक नीति 2026 का उद्देश्य राजधानी को उन्नत तकनीक, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, डेटा सेंटर, अनुसंधान एवं विकास, स्वास्थ्य सेवाओं, शहरी लॉजिस्टिक्स, सर्कुलर इकोनॉमी और आधुनिक विनिर्माण का प्रमुख केंद्र बनाना है। इसके लिए स्वच्छ और उच्चस्तरीय उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा। नीति के तहत नए निवेश लाने, मौजूदा उद्योगों को आधुनिक बनाने, महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत निवेश, कार्यालय या कार्यस्थल के किराये, नई नियुक्तियों, अनुसंधान, प्रमाणन, तकनीकी आधुनिकीकरण, ऊर्जा की बचत और कौशल विकास के लिए अलग-अलग प्रोत्साहन दिए जाएंगे।

निवेशकों को मिलेगी एकल संपर्क सुविधा

इस नीति के तहत इन्वेस्ट दिल्ली निवेशकों की सहायता और निवेश को बढ़ावा देने वाली समर्पित सरकारी एजेंसी के रूप में काम करेगी। यह निवेशकों के लिए एकल संपर्क केंद्र होगी और शुरुआती जानकारी व उपयुक्त स्थान के चयन से लेकर जरूरी मंजूरियों, स्वीकृत प्रोत्साहनों की राशि जारी कराने तथा शिकायतों के समाधान तक मार्गदर्शन देगी। दिल्ली उद्योग मित्र पोर्टल के माध्यम से संचालित यह व्यवस्था मंजूरियों की प्रक्रिया को तेज, सरल और पारदर्शी बनाने तथा निवेशकों को परियोजनाएं स्थापित करने और संचालित करने में सहायता देने के उद्देश्य से तैयार की गई है।

महिला उद्यमों के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन

इस नीति के तहत सभी प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों के लिए प्रोत्साहन की अधिकतम सीमाएं ज्यादा होंगी। महिला नेतृत्व वाले सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को कारोबार के आधुनिकीकरण और विस्तार के लिए अतिरिक्त सहायता मिलेगी। महिलाओं को नियुक्त करने वाले नियोक्ताओं को प्रत्येक महिला कर्मचारी की नियुक्ति पर अधिक प्रोत्साहन दिया जाएगा।

दस प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए विशेष प्रोत्साहन

दस प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए विशेष प्रोत्साहन

आईटी, आईटीईएस और डिजिटल सेवाएं: डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर 25 प्रतिशत प्रोत्साहन, 10 करोड़ रुपये (अधिकतम 12 करोड़ रुपये महिलाओं के लिए) तक, तीन वर्षों के लिए मिलेगा। कार्यालय के किराये पर 40 प्रतिशत सहायता, अधिकतम 2 करोड़ रुपये तक, तीन वर्षों के लिए निर्धारित है।

ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर: डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर 25 प्रतिशत प्रोत्साहन, 50 करोड़ रुपये (अधिकतम 60 करोड़ रुपये महिलाओं के लिए) तक, पांच वर्षों के लिए मिलेगा। कार्यालय के किराये पर 40 प्रतिशत सहायता, अधिकतम दो करोड़ रुपये तक, दो वर्षों के लिए दी जाएगी। प्रत्येक नई नियुक्ति पर एक लाख से 1.2 लाख रुपये तक प्रोत्साहन मिलेगा।

डेटा सेंटर: पूंजीगत निवेश पर 25 प्रतिशत प्रोत्साहन, 10 करोड़ रुपये (अधिकतम 12 करोड़ रुपये महिलाओं के लिए) तक मिलेगा। जल की कम खपत वाली कूलिंग प्रणालियों पर 30 प्रतिशत सहायता, अधिकतम दो करोड़ रुपये, प्रमाणन और डेटा सुरक्षा संबंधी खर्च पर 50 प्रतिशत सहायता, अधिकतम 50 लाख रुपये मिलेगी।

अनुसंधान एवं विकास और परीक्षण सुविधाएं: पूंजीगत निवेश पर 25 प्रतिशत प्रोत्साहन, 10 करोड़ रुपये (अधिकतम 12 करोड़ रुपये महिलाओं के लिए) तक मिलेगा। अनुसंधान कार्यों के लिए 50 प्रतिशत अनुदान, अधिकतम 50 लाख रुपये, पेटेंट पर प्रत्येक के लिए 25 प्रतिशत सहायता, अधिकतम 5 लाख रुपये तक मिलेगी।

स्वास्थ्य सेवाएं और वेलनेस: पूंजीगत निवेश पर 25 प्रतिशत प्रोत्साहन, सामान्यतः 10 करोड़ रुपये (अधिकतम 12 करोड़ रुपये महिलाओं के लिए) तक मिलेगा। 1,000 या अधिक बिस्तरों वाले अस्पतालों के लिए 100 करोड़ रुपये तक सहायता का प्रावधान है।

शहरी लॉजिस्टिक्स: नई वेयरहाउसिंग इकाइयों को 25 प्रतिशत प्रोत्साहन, 10 करोड़ रुपये (अधिकतम 12 करोड़ रुपये महिलाओं के लिए) तक और पहले से संचालित इकाइयों को 25 प्रतिशत सहायता, अधिकतम एक करोड़ रुपये तक मिलेगी। कोल्ड चेन सुविधाओं पर 25 प्रतिशत प्रोत्साहन, अधिकतम दो करोड़ रुपये मिलेगी।

सर्कुलर इकोनॉमी और अपशिष्ट प्रबंधन: पुनर्चक्रण इकाइयों को 25 प्रतिशत प्रोत्साहन, अधिकतम एक करोड़ रुपये तक मिलेगा। प्रतिदिन 10 टन से अधिक जैविक कचरे का प्रसंस्करण करने वाली इकाइयों को 25 प्रतिशत सहायता, अधिकतम एक करोड़ रुपये (1.2 करोड़ रुपये महिलाओं के लिए) तक दी जाएगी।

प्रिसिजन मैन्युफैक्चरिंग: पूंजीगत निवेश पर 25 प्रतिशत प्रोत्साहन, पांच करोड़ रुपये (अधिकतम 6 करोड़ रुपये महिलाओं के लिए) तक मिलेगा। किराये पर 20 प्रतिशत सहायता, दो वर्षों तक प्रतिवर्ष अधिकतम 50 लाख रुपये तक दी जाएगी।

उद्योग से जुड़ा कौशल विकास: कौशल विकास इंफ्रास्ट्रक्चर पर 25 प्रतिशत प्रोत्साहन, अधिकतम दो करोड़ रुपये तक मिलेगा। इसके लिए न्यूनतम 50 लाख रुपये का निवेश आवश्यक है। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने पर भी 25 प्रतिशत सहायता, अधिकतम दो करोड़ रुपये तक दी जाएगी।

एमएसएमई का तकनीकी आधुनिकीकरण: तकनीकी आधुनिकीकरण पर 25 प्रतिशत प्रोत्साहन, पांच करोड़ रुपये (अधिकतम सात करोड़ रुपये महिलाओं के लिए) तक मिलेगा। ऊर्जा दक्षता बढ़ाने और रूफटॉप सोलर लगाने पर 25 प्रतिशत सहायता, अधिकतम 50 लाख रुपये तक दी जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦दिल्ली औद्योगिक नीति 2026 कितने वर्षों की योजना है?−
यह उच्च-स्तरीय, गैर-प्रदूषणकारी क्षेत्रों पर केंद्रित स्वच्छ औद्योगिक अर्थव्यवस्था के निर्माण की दस वर्षीय योजना है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदिल्ली औद्योगिक नीति 2026 को कैबिनेट की मंजूरी, रोजगार को मिलेगा बढ़ावा