पनीर के नाम पर नॉन-डेयरी उत्पादों की बिक्री पर जवाब मांगा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली उच्च न्यायालय ने पनीर के नाम पर डेयरी एनालॉग्स और नॉन-डेयरी उत्पादों की कथित बिक्री को लेकर दायर जनहित याचिका पर केंद्र, एफएसएसएआई और दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है। याचिका में उत्पादों की वास्तविक संरचना बताने और खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की मांग की गई है। याचिकाकर्ताओं ने त्योहारों के मद्देनजर पनीर के नमूने लेकर जांच कराने की अंतरिम राहत भी मांगी है।

पनीर के नाम पर नॉन-डेयरी उत्पादों की बिक्री पर जवाब मांगा

नई दिल्ली। उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर कर राजधानी में पनीर के नाम पर डेयरी एनालॉग्स और नॉन-डेयरी उत्पादों की कथित बिक्री कर जहरीला पदार्थ खिलाए जाने का मुद्दा उठाया गया है। उच्च न्यायालय खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन की मांग वाली जनहित याचिका पर बुधवार को नोटिस जारी किया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नीतिन वासुदेव सांर्बे व न्यायमूर्ति संजय शर्मा की पीठ ने केंद्र सरकार, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई), दिल्ली सरकार और उसके खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांगा है। याचिकाकर्ताओं के वकील ने पीठ के समक्ष दलील दी कि जब कोई ग्राहक होटल या रेस्तरां में पनीर का ऑर्डर देता है तो उसकी स्वाभाविक अपेक्षा होती है कि उसे दूध से बना पनीर ही परोसा जाएगा, न कि कोई दूसरा विकल्प। वकील ने कहा कि मौजूदा व्यवस्था में उपभोक्ता के लिए यह जानने का कोई प्रभावी तरीका नहीं है कि उसके खाने में इस्तेमाल किया गया उत्पाद वास्तव में दूध से बना पनीर है या किसी अन्य संरचना वाला डेयरी एनालॉग। उन्होंने कहा कि ऐसे उत्पाद दिखने व स्वाद में पनीर जैसे हो सकते हैं, लेकिन उनकी वास्तविक संरचना के बारे में उपभोक्ता को जानकारी नहीं दी जाती।

याचिका में खाद्य सुरक्षा अनुपालन की मांग

हम क्या खा रहे यह जानने का हक

याचिका में कहा गया कि चुनौती हर उस डेयरी एनालॉग को नहीं है, जिसका कानूनी रूप से निर्माण किया जाता है, बल्कि उन उत्पादों को लेकर है जिन्हें उनकी वास्तविक प्रकृति का पर्याप्त खुलासा किए बिना पनीर के रूप में बेचा, परोसा या पेश किया जाता है। याचिका के अनुसार, उत्पाद की वास्तविक संरचना का खुलासा नहीं करना उपभोक्ताओं को गुमराह करने और खाद्य सुरक्षा संबंधी वैधानिक प्रावधानों के अनुपालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

उत्पाद की वास्तविक संरचना पर चिंता

त्योहारों के चलते अंतरिम राहत की मांग

याचिकाकर्ताओं ने यह भी दलील दी कि असली पनीर प्रोटीन का स्रोत है, जबकि कुछ एनालॉग उत्पादों की पोषण संरचना अलग हो सकती है। याचिकाकर्ताओं ने नवरात्रि और दशहरे के त्योहारों का हवाला देते हुए अंतरिम राहत की मांग की है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पनीर के नमूने लेने व उनकी जांच करने का निर्देश देने की अपील की है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦जनहित याचिका में क्या मुद्दा उठाया गया है?−
याचिका में पनीर के नाम पर डेयरी एनालॉग्स और नॉन-डेयरी उत्पादों की कथित बिक्री तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन का मुद्दा उठाया गया है।
Hemlata Kaushik

लेखक के बारे में

Hemlata Kaushik

शॉर्ट बायो : हेमलता कौशिक पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में दिल्ली हाई कोर्ट से संबंधित खबरें करती हैं।


परिचय एवं अनुभव
हेमलता कौशिक को पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कोर्ट रिपोर्टिंग टीम का हिस्सा हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने कई ब्रेकिंग खबरें की हैं।


करियर का सफर (प्रिंट पत्रकारिता)
एचटी में उन्हें कार्य करते हुए 17 वर्ष हो गए हैं। एक वर्ष उन्होंने पंजाब केसरी में कार्य किया है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन(बीजेएमसी), एम ए राजनीति शास्त्र, कानून स्नात्तक (एलएलबी)।


विशेषज्ञता
कानूनी मामले (अदालत की रिपोर्टिंग), उपभोक्ता अधिकार संबंधी मामले, केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण(कैट नौकरी संबंधी प्रशासनिक आदेश), दिल्ली महिला आयोग के माध्यम से महिलाओं के हक की लड़ाई व मानवीय पहलु से संबंधित ज्वलंत मुद्दों पर विशेष दृष्टि, दिल्ली सरकार के मध्यस्थता केन्द्र में पारिवारिक विवादों व उनसे परिवार पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञों की राय पर आधारित मामलों पर विशेष ध्यान। किशोर न्याय बोर्ड में नाबालिगों के आने वाले मामलों पर उनकी मनोस्थिति व बदलती धारणा पर नजर बनाए रखना।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपनीर के नाम पर नॉन-डेयरी उत्पादों की बिक्री पर जवाब मांगा