नयन रहेजा की याचिका पर ईडी से जवाब मांगा
दिल्ली हाईकोर्ट ने रहेजा डेवलपर्स के चेयरमैन के बेटे नयन रहेजा की याचिका पर ईडी से जवाब मांगा है। नयन ने 2022 के धनशोधन मामले को रद्द करने की मांग की है, जिसमें आरोप है कि उसके खिलाफ 4,600 फ्लैट खरीदारों से 2699.13 करोड़ रुपये इकट्ठा किए गए थे। अगली सुनवाई 15 अक्तूबर को होगी।

दिल्ली हाईकोर्ट ने रहेजा डेवलपर्स के चेयरमैन के बेटे नयन रहेजा की याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब मांगा है। नयन रहेजा ने अपने खिलाफ 2022 के धनशोधन मामला रद्द करने की मांग की है। यह मामला करीब 4,600 फ्लैट देरी से खरीदारों को देने से जुड़ा है। न्यायमूर्ति पुरुषेंद्र कुमार कौरव की पीठ ने जांच एजेंसी के साथ-साथ केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। पीठ ने कहा कि उन्हें निर्देश लेने दें और जांच रिपोर्ट दाखिल करने दें। पीठ ने याचिकाकर्ता के इस लिखित बयान को भी रिकॉर्ड में लिया कि वह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के साथ पूरा सहयोग करेगा।
इस मामले में अगली सुनवाई 15 अक्तूबर को होगी। इस मामले में आरोप हैं कि रहेजा डेवलपर्स लिमिटेड ने करीब 4,600 घर खरीदने वालों से 2699.13 करोड़ रुपये इकट्ठा किए, लेकिन 1353.26 करोड़ रुपये बगैर निर्माण कामों के लिए इस्तेमाल कर दिया। याचिकाकर्ता के खिलाफ यह मामला है कि उसने अपराध से कमाए पैसे से 1.23 करोड़ रुपये लिए थे।


