अनिल अंबानी के बेटे को एलओसी का विवरण देने का निर्देश

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

दिल्ली हाईकोर्ट ने अधिकारियों को जय अंशुल अनिल अंबानी को उनके खिलाफ जारी लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) की तारीख और औपचारिक आदेश की प्रति देने का निर्देश दिया। जय अंशुल ने एसएफआईओ की ओर से मिली सूचना को अस्पष्ट बताते हुए याचिका दायर की थी। अदालत ने अगली सुनवाई 16 अक्तूबर को तय की।

अनिल अंबानी के बेटे को एलओसी का विवरण देने का निर्देश

दिल्ली हाईकोर्ट ने अधिकारियों को उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अंशुल अनिल अंबानी को उनके खिलाफ जारी लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) से जुड़ी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसमें एलओसी जारी किए जाने की तारीख व उसके औपचारिक आदेश की प्रति देना भी शामिल है। न्यायमूर्ति मिनी पुष्करणा की पीठ ने जय अंशुल की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया। याचिका में 17 सितंबर को समकक्ष पीठ द्वारा पारित पूर्व आदेश का पालन कराने की मांग की गई थी। पीठ को बताया गया कि गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) ने 5 अक्तूबर को जय अंशुल को सूचित किया था कि जारी जांच के मद्देनजर उनके खिलाफ एलओसी जारी किया गया है।

वह अब भी प्रभावी है। हालांकि जय अंशुल के वकील ने दलील दी कि एसएफआईओ की तरफ से भेजी गई सूचना अस्पष्ट है। इसमें एलओसी से संबंधित विशिष्ट विवरण नहीं दिए गए। इस सूचना पर गौर करते हुए पीठ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जय अंशुल को कानून के अनुसार यह जानकारी दें कि उनके खिलाफ एलओसी कब जारी किया गया था। साथ ही इसके औपचारिक आदेश की प्रति भी उपलब्ध कराई जाए। पीठ ने जय अंशुल की इस दलील पर भी ध्यान दिया कि उन्हें इस संबंध में सूचना केवल एसएफआईओ से मिली है, आव्रजन ब्यूरो से नहीं। मामले में अगली सुनवाई 16 अक्तूबर को होगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअनिल अंबानी के बेटे को एलओसी का विवरण देने का निर्देश