बुजुर्गों को मिलेगा मेलजोल और मनोरंजन का मंच

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली सरकार बुजुर्गों के लिए ‘वयो आनंद’ योजना शुरू कर रही है। इस योजना में ऐसे केंद्र विकसित किए जाएंगे जहां वरिष्ठ नागरिक आराम कर सकेंगे, खेल खेल सकेंगे और सामाजिक गतिविधियों में भाग ले सकेंगे। योग, ध्यान, मासिक चिकित्सा शिविर और अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। केंद्र सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक खुले रहेंगे।

बुजुर्गों को मिलेगा मेलजोल और मनोरंजन का मंच

राजधानी के बुजुर्गों के लिए दिल्ली सरकार ‘वयो आनंद’ योजना शुरू करने जा रही है। इस योजना में दिल्ली के भीतर ऐसे केंद्र विकसित किए जाएंगे जहां वरिष्ठ नागरिकों को खाली समय में आराम करने, इनडोर गेम खेलने, एक-दूसरे से मिलने-जुलने और सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध होगा। इन केंद्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए योग व ध्यान की कक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी। सरकार ऐसे मनोरंजन केंद्रों को चलाने वाले संगठनों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराएगी।

सीमाओं के भीतर केंद्र

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, स्वास्थ्य, सक्रिय जीवन तथा सामाजिक जुड़ाव को सुनिश्चित करना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने उनके लिए वयो आनंद योजना ला रही है। उनके लिए शुरू किए जा रहे मनोरंजन केंद्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए कैरम, लूडो आदि इनडोर खेल, बैठने की व्यवस्था, पंखा, कूलर, टेलीविजन, कंप्यूटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। केंद्रों में समाचार पत्र, पत्रिकाएं और किताबें भी रखी जाएंगी ताकि वरिष्ठ नागरिक खाली समय का पूरा उपयोग कर सकें।

विशेष आयोजन और सुविधाएं

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, वरिष्ठ नागरिक दिवस और राष्ट्रीय पर्व आदि भी इन केंद्रों में मनाए जाएंगे। योजना में मासिक चिकित्सा शिविर और प्राथमिक उपचार किट की व्यवस्था का भी प्रावधान किया गया है। मनोरंजन केंद्र सप्ताह में कम से कम पांच दिन और प्रतिदिन न्यूनतम सात घंटे खुले रहेंगे। ये केंद्र सुबह 7 बजे से रात 8 बजे के बीच संचालित होंगे। वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा को देखते हुए केंद्र का भूतल पर होना या भवन में लिफ्ट की व्यवस्था होना भी प्राथमिकता में रखा गया है। योजना के तहत मनोरंजन केंद्रों में कम से कम 200 ऐसे सदस्य होना जरूरी है, जिनकी उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक हो।

संचालकों को सरकार देगी सहायता

रेखा गुप्ता ने बताया कि ‘वयो आनंद’ योजना के तहत पात्र मनोरंजन केंद्र को एक वित्तीय वर्ष में 2.40 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित केंद्रों को यह सहायता दी जाएगी। संचालकों को अपने केंद्रों में उपरोक्त सारी व्यवस्थाएं व सुविधाएं उपलब्ध कराने में प्राथमिकता रखनी होगी। योजना में आरडब्ल्यूए, सीजीएचएस और सामुदायिक स्थान जैसे चौपाल में चलने वाले केंद्र भी शामिल हो सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

‘वयो आनंद’ योजना का उद्देश्य क्या है?
‘वयो आनंद’ योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के लिए मनोरंजन केंद्रों का विकास करना है, जहां वे आराम कर सकें, खेल खेल सकें और सामाजिक गतिविधियों में भाग ले सकें।
Amit Jha

लेखक के बारे में

Amit Jha

बॉयो: दिल्ली में वर्ष 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं। अपनी शुरुआत विराट वैभर अखबार से की। वर्ष 2007 में राष्ट्रीय सहारा में बतौर संवाददाता कार्य किया। जुलाई 2008 से लेकर फरवरी 2018 तक हिन्दुस्तान में संवाददाता से प्रमुख संवाददाता तक का सफर किया। ईटीवी भारत के डिजीटल प्लेटफॉर्म के लिए फरवरी 2018 से जुलाई 2022 तक कार्य किया। इसके बाद से हिन्दुस्तान दिल्ली में बतौर प्रमुख संवाददाता कार्यरत। पत्रकारिता में 16 साल तक दिल्ली में हुए अपराध एवं ट्रैफिक से जुड़ी खबरों को कवर किया। जबकि बीते तीन वर्षों से अधिक समय से दिल्ली में रेलवे, एयरपोर्ट और दिल्ली सरकार से जुड़ी खबरें कर रहा हूं। इस दौरान लाइफ ओके पर आयोजित होने वाले सावधान इंडिया कार्यक्रम में बतौर विशेषज्ञ हिस्सा लिया। वहीं वर्ष 2022 में नेटफ्लिक्स पर बनी डॉक्यूमेंट्री द बूचर ऑफ दिल्ली में बतौर विशेषज्ञ हिस्सा लिया।


शिक्षा
एम.ए (मॉस कम्युनिकेशन)


रुचियां
घूमना, नए कांटेक्ट बनाना


पिछला अनुभव
16 वर्षों तक दिल्ली में अपराध से संबंधित खबरें की


वर्तमान भूमिका
प्रमुख संवाददाता के रूप में दिल्ली सरकार बीट कवर करना


मीडिया कवरेज
अपराध, ट्रैफिक, एयरपोर्ट, मेट्रो, रेलवे एवं सरकार पर खबरें लिखी


कुल अनुभव के वर्ष
19


एचटी में अनुभव के वर्ष
13


यह विशेष क्यों पसंद है
अपराध समाज को सीधे प्रभावित करता है। यह समाज के दूसरे पक्ष से अवगत कराता है।


प्रकाशन
राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्तान


विशिष्ट विशेषज्ञता
दिल्ली सरकार, पुलिस (अपराध एवं ट्रैफिक), रेलवे

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबुजुर्गों को मिलेगा मेलजोल और मनोरंजन का मंच