दिल्ली सरकार 15 लाख राष्ट्रीय ध्वज वितरित करेगी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीदिल्ली सरकार स्वतंत्रता दिवस पर 'हर घर तिरंगा-2026' अभियान शुरू करेगी, जिसमें 15 लाख से ज्यादा राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए जाएंगे। स्वयं सहायता समूहों को इसमें शामिल किया गया है, और करीब दो लाख झंडे इन समूहों के माध्यम से तैयार किए जाएंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विकास और जनभागीदारी का लक्ष्य रखा है।

नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली सरकार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा-2026’ अभियान के तहत 15 लाख से ज्यादा राष्ट्रीय ध्वज वितरित करेगी। इस अभियान में दिल्ली के स्वयं सहायता समूहों को महत्वपूर्ण भागीदार बनाया गया है। दिल्ली सरकार पात्र स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से करीब दो लाख राष्ट्रीय ध्वज तैयार कराएगी। इन समूहों से तैयार किए गए तिरंगों का उपयोग इस अभियान में किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सरकार का उद्देश्य विकास और जनभागीदारी को साथ लेकर आगे बढ़ना है। स्वयं सहायता समूहों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जोड़कर दिल्ली सरकार सामुदायिक संस्थाओं को मजबूत करने, आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और नागरिकों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


