पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में 60 हजार आवेदन मिले

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

-मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बीते 21 सितंबर को पंजीकरण के लिए पोर्टल का किया था शुभारंभ, दो लाख छतों पर लगेंगे सोलर पैनलनई दिल्ली प्रमुख संवाददातादिल्ली सरकार द्वारा शुरु किए गए पीएम सूर्य घर मुफ्त...

 पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में 60 हजार आवेदन मिले

-मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बीते 21 सितंबर को पंजीकरण के लिए पोर्टल का किया था शुभारंभ, दो लाख छतों पर लगेंगे सोलर पैनलनई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली सरकार द्वारा शुरु किए गए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में बड़ी संख्या में दिल्लीवासी आवेदन कर रहे हैं। बीते दो सप्ताह में ही इस योजना में मुफ्त सोलर पैनल लगवाने के लिए 60 हजार से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। इन आवेदनों का सत्यापन किया जा रहा है ताकि उनकी छतों पर सोलर पैनल लगवाने का काम जल्द शुरु किया जा सके। दिल्ली सरकार के अनुसार इस योजना के तहत दिल्ली में 2 लाख से ज्यादा घरों की छत पर मुफ्त सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा गया है。

मुख्यमंत्री की घोषणा

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बीते 21 सितंबर को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के पंजीकरण पोर्टल (http://solar.delhi.gov.in) का शुभारंभ किया था। पोर्टल खुलने के बाद से ही दिल्लीवासियों की तरफ से अपनी छतों पर सोलर पैनल लगवाने के लिए जमकर आवेदन किए जा रहे हैं।औसतन चार हजार आवेदन प्रतिदिन इस पोर्टल पर आ रहे हैं। दिल्ली सरकार के ऊर्जा विभाग द्वारा आवादनों का सत्यापन करने की प्रक्रिया भी शुरु कर दी गई है। इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए दिल्लीवासियों को केवल पोर्टल पर जाकर अपने बिजली मीटर का सीए नंबर डालना है।इसके डालते ही यह पता चल जाएगा कि वह आवेदन के लिए पात्र हैं या नहीं।

सौर ऊर्जा प्रणाली

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत दिल्ली के ऐसे घरेलू उपभोक्ता जिनकी औसत मासिक बिजली खपत 400 यूनिट तक है, उनके लिए 3 किलोवाट तक का रूफटॉप सोलर सिस्टम बिना किसी खर्च के लगाने की व्यवस्था की जा रही है। इसे लगाने का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी, उपभोक्ता को एक भी रुपया खर्च नहीं करना होगा। वहीं 3 किलोवाट से अधिक के लिए केंद्र सरकार के 78,000 रुपये और दिल्ली सरकार के 78,000 रुपये मिलाकर 1.56 लाख रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। इससे अधिक राशि का खर्च लोगों को खुद उठाना होगा। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिल्लीवासी इसमें पंजीकरण करवा योजना का लाभ ले सकते हैं।

विशेष प्रोत्साहन योजना

200 यूनिट तक खपत वालों के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन। इस योजना के तहत 0 से 200 यूनिट तक बिजली खपत वाली श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। यदि ऐसे उपभोक्ता रूफटॉप सोलर लगाने के बाद अपनी बिजली खपत को कम करते हैं (उदाहरण-200 यूनिट की खपत को घटाकर 50 यूनिट तक ले आते हैं) तो बचाई गई 150 यूनिट के लिए सरकार 75 यूनिट के बराबर वित्तीय प्रोत्साहन देगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारंभ कब हुआ?−
यह योजना 21 सितंबर को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा शुभारंभ की गई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में 60 हजार आवेदन मिले