जल बोर्ड के पेंशनधारकों को कैशलेस इलाज की सुविधा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नई दिल्ली में सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली जल बोर्ड के 50 हजार से अधिक पेंशनरों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा का शुभारंभ किया। इस सुविधा का उद्देश्य पेंशनधारकों को चिकित्सा के दौरान होने वाली आर्थिक परेशानियों से राहत देना है। जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने प्रक्रिया को सरल बनाने पर जोर दिया।

जल बोर्ड के पेंशनधारकों को कैशलेस इलाज की सुविधा

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को दिल्ली जल बोर्ड के 50 हजार से अधिक पेंशनरों व फैमिली पेंशनरों के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा का शुभारंभ किया। इस सुविधा के शुरू होने से जल बोर्ड के सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके परिवारों को उपचार के दौरान होने वाली आर्थिक एवं प्रक्रियात्मक परेशानियों से बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पेंशनधारकों की समस्या को समझते हुए इस सुविधा को शुरू करने की दिशा में काम किया। इस व्यवस्था को लागू करने में मौजूद अड़चनों को दूर करते हुए दिल्ली सरकार ने यह सुविधा पेंशनरों को समर्पित की है।

सरकार का उद्देश्य ऐसी व्यवस्थाएं तैयार करना है जिनसे लोगों का जीवन आसान हो।जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारियों और पेंशनरों ने अपना जीवन दिल्ली की सेवा में समर्पित किया है। ऐसे में सेवानिवृत्ति के बाद इलाज के लिए उन्हें कागजी प्रक्रियाओं और प्रतिपूर्ति की लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़े, यह उचित नहीं है। इसी सोच के साथ कैशलेस चिकित्सा सुविधा शुरू की गई है। सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से पूरी प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाया गया है। इस अवसर पर दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय सहित बोर्ड के सदस्य एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Amit Jha

लेखक के बारे में

Amit Jha

बॉयो: दिल्ली में वर्ष 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं। अपनी शुरुआत विराट वैभर अखबार से की। वर्ष 2007 में राष्ट्रीय सहारा में बतौर संवाददाता कार्य किया। जुलाई 2008 से लेकर फरवरी 2018 तक हिन्दुस्तान में संवाददाता से प्रमुख संवाददाता तक का सफर किया। ईटीवी भारत के डिजीटल प्लेटफॉर्म के लिए फरवरी 2018 से जुलाई 2022 तक कार्य किया। इसके बाद से हिन्दुस्तान दिल्ली में बतौर प्रमुख संवाददाता कार्यरत। पत्रकारिता में 16 साल तक दिल्ली में हुए अपराध एवं ट्रैफिक से जुड़ी खबरों को कवर किया। जबकि बीते तीन वर्षों से अधिक समय से दिल्ली में रेलवे, एयरपोर्ट और दिल्ली सरकार से जुड़ी खबरें कर रहा हूं। इस दौरान लाइफ ओके पर आयोजित होने वाले सावधान इंडिया कार्यक्रम में बतौर विशेषज्ञ हिस्सा लिया। वहीं वर्ष 2022 में नेटफ्लिक्स पर बनी डॉक्यूमेंट्री द बूचर ऑफ दिल्ली में बतौर विशेषज्ञ हिस्सा लिया।


शिक्षा
एम.ए (मॉस कम्युनिकेशन)


रुचियां
घूमना, नए कांटेक्ट बनाना


पिछला अनुभव
16 वर्षों तक दिल्ली में अपराध से संबंधित खबरें की


वर्तमान भूमिका
प्रमुख संवाददाता के रूप में दिल्ली सरकार बीट कवर करना


मीडिया कवरेज
अपराध, ट्रैफिक, एयरपोर्ट, मेट्रो, रेलवे एवं सरकार पर खबरें लिखी


कुल अनुभव के वर्ष
19


एचटी में अनुभव के वर्ष
13


यह विशेष क्यों पसंद है
अपराध समाज को सीधे प्रभावित करता है। यह समाज के दूसरे पक्ष से अवगत कराता है।


प्रकाशन
राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्तान


विशिष्ट विशेषज्ञता
दिल्ली सरकार, पुलिस (अपराध एवं ट्रैफिक), रेलवे

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजल बोर्ड के पेंशनधारकों को कैशलेस इलाज की सुविधा